Nature Nature

दिन में पिएं बस 1 कप ग्रीन कॉफी, ये भी होंगे 5 जबरदस्त फायदे

Nature

सामाचार गढ़, 21 मई 2024। ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी या नियमित पी जाने वाली कॉफी के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपने ग्रीन कॉफी के बारे में सुना है? बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं, लेकिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन कॉफी के सेहत के लिए बहुत से फायदे हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, ग्रीन कॉफी, जिसे आमतौर पर ग्रीन कॉफी बीन्स के रूप में जाना जाता है और ये कॉफी फ्रूट्स के वे बीज होते हैं, जो भुने हुए नहीं होते हैं। इसका बॉटनिकल नाम कॉफिया है। ग्रीन कॉफी सामान्य कॉफी से कहीं ज्यादा फायदेमंद होती है। कुछ लोग ग्रीन टी जगह, ग्रीन कॉफी लेते हैं।

यह नियमित पी जाने वाली सामान्य कॉफी की तुलना में ग्रीन कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह एसिड स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दिन भर में एक से दो कप ग्रीन कॉफी का सेवन आपको वेट लॉस से लेकर हेल्दी हार्ट हेल्थ तक में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक
ग्रीन कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न की जा सकती हे। इससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
ग्रीन कॉफी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करती है। इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है।

नहीं होती एंटीऑक्सीडेंट की कमी
ग्रीन कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स की हाई मात्रा पाई जाती है, जो आपको फ्री रेडिकल के डैमेज से बचाती है। एंटीऑक्सीडेंट सेल डैमेज को रोकने के साथ कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को भी कम करते हैं।

दिल रहता है स्वस्थ
ग्रीन कॉफी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है, जिससे दिल के स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करती है और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती है।

मस्तिष्क के कार्य में सुधार
ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य लाभकारी कंपाउंड आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के जोखिम को भी कम करते हैं।


डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने SIR को बताया वैध, कहा- निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी प्रक्रिया

    वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के मामलों को 4 हफ्ते में नागरिकता एजेंसी को भेजने के निर्देश, विपक्ष ने उठाए सवाल समाचार गढ़ 27 मई 2026 नई दिल्ली। देशभर…

    सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

    बोले- 1965 युद्ध में पाक को यहां से खदेड़ा, अब ड्रोन नेटवर्क पर रहेगी पैनी नजर समाचार गढ़ 26 मई 2026 बीकानेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारत-पाक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुप्रीम कोर्ट ने SIR को बताया वैध, कहा- निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी प्रक्रिया

    सुप्रीम कोर्ट ने SIR को बताया वैध, कहा- निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी प्रक्रिया

    सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

    सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

    बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

    बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

    पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

    पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

    पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

    पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

    जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

    जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights