Nature Nature

जिंदगी की हकीकत से रुबरु कराते हैं तथागत बुद्ध के विचार, गौतम बुद्ध के 40 अनमोल विचार

Nature

जिंदगी की हकीकत से रुबरु कराते हैं तथागत बुद्ध के विचार
♨️हम भारत के लोग (भारतीय) यदि बुद्ध के विचार को अपने मन, आदत में अपना ले तो भारत को फिर से “सोने की चिड़िया” बनने से कोई रोक नहीं सकता हैं


गौतम बुद्ध के 40 अनमोल विचार

समाचार गढ़। आज हम जानने वाले है। महात्मा गौतम बुद्ध के अनमोल विचारों के बारे में, जिन्हें आप सभी ने कभी ना कभी जरूर पढ़ा होगा। इनके विचार आपकी ज़िन्दगी को एक बेहतर दिशा दे पाएंगे। बुद्ध एक ऐसे महान व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा अपने ज्ञान के माध्यम से लोगों को उनकी ज़िन्दगी के बारे में समझाया। पहले के महापुरुष और आज के हर सक्सेसफुल इंसान बुद्ध की कही बातों को फॉलो करके अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। और उन्हे सफलता भी प्राप्त होती है। चलिए दोस्तो अब ज्यादा समय न लगाते हुए बुद्ध के विचारो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

  1. यदि किसी समस्या का समाधान मिल सकता है तो चिंता किस बात की जाए। यदि आपकी समस्या का समाधान नहीं भी मिल रहा है तो चिंता करने से आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा।
  2. बिना स्वास्थ्य के जीवन बिल्कुल बेकार है। वह केवल एक पीड़ा की स्थिति और मौत के समान जीवन है।
  3. अगर आप सच में खुद से प्यार करते हैं तो आप कभी भी किसी को दुःख नही पहुंचा सकते।
  4. यदि आप अपना मार्ग नहीं बदलेंगे। तो निश्चित ही आप वही पहुंच जायेगे जहां से आप जा रहे हैं।
  5. बुद्ध का कहना था कि में कभी नहीं देखता की क्या किया जा चुका है। मैं हमेशा यह देखता हूं कि अभी और क्या किया जाना बाकी है।
  6. आप चाहे जितना भी शांति को तालाश लेे। लेकिन असली शांति आपको अपने ही अंदर मिल सकती हैं।
  7. क्रोध को शांति से जीतो, बुराई को अच्छाई से जीतो और झूठ बोलने वालो को सच बोलकर जीतो।
  8. जैसे मोमबत्ती के बिना आग नहीं जलती उसी प्रकार मनुष्य भी अध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।
  9. यदि आप मोक्ष पाना चाहते है थे उसके लिए आपको स्वयं ही अपने मन को क़ाबू कर प्रयास करने होंगे।
  10. जब आप क्रोध करते है तो उससे आपका ही नुकसान होता है। क्रोध करना जलते हुए कोयले को अपनी हथेली पर रखने की तरह है जिसे आप दूसरे की और फेंकना चाहते है लेकिन स्वयं को ही नुकसान पहुँचाते है।
  11. हजारों लड़ाई लड़ने से अच्छा है। खुद पर विजय हासिल करना। फिर जीत खुद की होती है। जिसे कभी कोई छीन नहीं सकता।
  12. जो करना है। आज ही करे, क्या पता कल जिंदगी रहे ना रहे।
  13. अगर लापरवाह होते हैं तो नरम घाव से भी हाथ छिल सकते हैं। इसी प्रकार धर्म के प्रति की गई लापरवाही हमें नर्क के दरवाजे पर ला सकती है।
  14. हमारा शरीर सबसे जरूरी है। इसलिए इसे हमेशा अपने शरीर को स्वस्थ रखें और इसका पूरा ख्याल रखे।
  15. अगर आप सही दिशा में चल रहे हैं। तो आपका काम है उस रास्ते में निरंतर करना।
  16. जो लोग ज्यादा बोलते हैं। वह सीखने की कोशिश नहीं करते। जबकि समझदार इंसान हमेशा निडर और साहसी होता है। जो समय आने पर ही बोलते हैं।
  17. दर्द मिलना तो अनिवार्य है फिर आपके हाथ में है दुखी होना न होना।
  18. अगर बुराई को मात देनी है तो अच्छाई को बढ़ावा दीजिए और खुद के अंदर अच्छे विचार रखे।
  19. खुशी पाने का कोई भी रास्ता नहीं है बल्कि खुद खुश रहना सबसे बड़ी खुशी होती है।
  20. अपनी मंजिल खुद ही ढूंढे और उसका रास्ता भी खुद ही तेय करे।
  21. हमेशा सोच समझ कर ही दूसरो पर भरोसा करे।
  22. ज्ञानी व्यक्ति की कभी भी मृत्यु नहीं होती। उनका ज्ञान का प्रकाश हर जगह मौजूद होता है। जबकि मुर्ख और अज्ञानी व्यक्ति अपने विचारो से पहले ही मर चुका होता है।
  23. पूरी दुनिया में अंधेरा चाहे कितना भी जोर लगा ले। लेकिन एक मोमबत्ती की रोशनी को वह कभी नहीं मिटा सकता।
  24. हमारा दिमाग ही सबकुछ है जैसा हम सोचते हैं वैसा हमारे साथ होता था। हमारा पूरा शरीर का कार्य हमारे दिमाग से शुरू होता है।
  25. बुरे व्यक्ति को अच्छाई से भी जीता जा सकता है।
  26. जो आज हम कर रहे हैं, वहीं हमारे लिए सबसे ज्यादा एहम होता है।
  27. हर इंसान को सजा से डर लगता है। सभी लोग मौत से डरते हैं। सभी को अपने सामान समझे किसी को छोटा न समझे। किसी भी जीव जंतु को ना मारे।
  28. हमारी इच्छाएं हमारे दुखो का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए खुद पर काबू रखे। ज्यादा पाने का प्रयास न करें।
  29. हमारी जीभ एक हथियार के समान है, जो इंसान को उसका खून निकाले बिना ही उसे घायल कर देती है।
  30. आप चाहे कितनी भी अच्छी बातो को पढ़ लो या फिर सुन लो जबतक आप इन बातो का अमल नहीं करते तबतक इन बातो का कोई फायदा नहीं है।
  31. अतीत के बारे में मत सोचो और न ही भविष्य के बारे में सोचो वर्तमान में जियो।
  32. हर सुबह हर इंसान जन्म लेता है। आज हम पूरे दिन में क्या करेंगे यह बहुत मायने रखता है।
  33. एक दिन एक जीवन को बदल सकता है, उसी तरह एक जीवन पूरे विश्व को बदल सकता है।
  34. हम अपने भाग्य के मालिक खुद है। हम अकेले पैदा होते हैं और अकेले ही हमारी मृत्यु होती है। इसलिए खुद का रास्ता खुद ही चुने।
  35. जो व्यक्ति जागा हुआ है उसके लिए रात बहुत लंबी है। जो थका हुआ है उसके लिए दूरी बहुत लंबी है। जो मूर्ख ‘धर्म’ नहीं जानता उसके लिए जीवन ही लंबा है।
  36. व्याप्ति के लिए जुनून से बढ़कर कोई आग नहीं, उसी तरह मूर्खता जैसा कोई जाल नहीं है, और लालच जैसी कोई धार नहीं है।
  37. अगर आपके अंदर दया नहीं है तो आपका जीवन पूरी तरह नष्ट है।
  38. खुशियां कभी भी पैसों से नहीं खरीदी जा सकती बल्कि इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हो। आपक व्यवहार हर किसी के साथ किस प्रकार का है। आप दूसरों के साथ किस प्रकार व्यवहार करते हैं।
  39. अज्ञानता ही सबसे बड़ी काली रात होती है।
  40. बूंद बूंद से घड़ा भरता है। इसलिए आपने घड़े को भरने के लिए मेहनत निमंत्रण करती रहनी चाहिए। आशा है कि आप सभी को बुद्ध के विचारो से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा।
  • Related Posts

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights