Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आज, शिव शक्ति, अघोरी नृत्य शिव तांडव, भवई नृत्य के साथ होगा कवि पाठ, आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह

Nature

समाचार गढ़, 25 मई 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ का स्थापना दिवस कल 26 मई को है। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज शनिवार को मुख्य बाजार, गौरव पथ रोड पर मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि शनिवार रात 8 बजे से रंगारंग कार्यक्रम, कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन में हास्य कवि केसरदेव, हरीश हिन्दुस्तानी, कॉमेडियन राजवीर, गौतम पारीक (गोटी), मिस मूमल पारुल विजय, गरिमा विजय द्वारा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मीडिया प्रभारी संतोष बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव शक्ति संकीर्तन मंडल दिल्ली की ओर से अघोरी नृत्य और शिव तांडव की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम में भवई नृत्य राधा मूमल द्वारा पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ट्रंपपेट प्लेयर अमीर भियांणी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण कर ली गई है। समिति के संरक्षक विजयराज सेठिया ने बताया कि व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी दीनदयाल माली, ओमप्रकाश गांधी, रामप्रताप सारस्वत, रणजीत पारीक, विमल भाटी, मनोज डागा, गोविन्द सारस्वत, मूलचन्द स्वामी, राकेश चूरा, दीपक पांडिया, परमेश्वर सुथार आदि कार्यकर्ता संभाल रहे है

Related Posts

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 700 किलो से अधिक नकली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights