Nature Nature

खरीफ सीजन में बीज, खाद-उवर्रक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कृषि आदान विक्रेता कार्यशाला आयोजित

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 28 मई। कृषि विभाग के छत्तरगढ़ स्थित कार्यालय में संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में आगामी खरीफ सीजन में बीज, खाद व उवर्रक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होलसेल आपूर्तिकर्ता, विक्रेता व निर्माता कंपनी पदाधिकारियों की कृषि आदान विक्रेता कार्यशाला आयोजित की गई।
चौधरी ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के मध्यनजर कृषि आदान विक्रेता कार्यशाला रखी गई। जिले में बीज, यूरिया, डीएपी, एसएसपी की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि खरीफ सीजन के तहत गुणवत्तापूर्ण बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि आदान निरीक्षकों की टीमें जिले में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि किसान अज्ञात स्त्रोत द्वारा प्राप्त बीज की किसी भी किस्म के बीज की बुवाई ना करें। नकली बीज की रोकथाम के लिए कृषि विभाग द्वारा कमेटी गठित कर समय-समय पर बीज विक्रेताओं का निरीक्षण कर रही है। अब तक बड़ी संख्या में नमूने लिए जा चुके हैं। अमानक पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
सहायक निदेशक भैराराम गोदारा ने वर्तमान खाद उर्वरकों की लक्ष्य, आपूर्ति, आंवटन व खरीफ सीजन के मध्यनजर आगामी माह की समयबद्ध आपूर्ति प्लान पर विस्तार से चर्चा की। सहायक निदेशक गोदारा ने आदान विक्रेताओं को आवश्यक वस्तु अधिनियम, उर्वरक नियंत्रण आदेश, बीज नियंत्रण आदेश तथा कीटनाशी अधिनियम के नियमों की जानकारी दी तथा गुण नियंत्रण से संबंधित अध्यादेशों के बारे में बताया। कृषि अधिकारी सोमेश तंवर ने सभी आदान विक्रेताओं को आदान के रखरखाव एवं स्टॉक संग्रहण के नियमों की जानकारी दी। स्टॉक रजिस्टर संधारण करने एवं उत्तरोत्तर प्रबंधन करने के बारे में बताया। सहायक कृषि अधिकारी लाईसेंस शाखा प्रभारी धनाराम बेरड़ ने आदान लाइसेंस के बारे में जानकारी दी।

  • Related Posts

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर सियासी तनाव फिर बढ़ गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की…

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव और सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें आसपास आने से शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights