Nature Nature

अगले 48 घंटों में इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

Nature

समाचार गढ़, 01 जून, राजस्थान। राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अधिकांश स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड होने की संभावना है। हालांकि गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर और भरतपुर में कहीं-कहीं हीट वेव दर्ज की जा सकती है।

राज्य के अधिकांश भागों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान हीट वेव से राहत मिलने का अनुमान है। इसके बावजूद पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4-5 जून को अधिकतम तापमान फिर से 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है और कुछ स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

मौसम में हो रहे इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिससे फसलों को संजीवनी मिल सकती है हालांकि तेज हवाओं से फसलों को नुकसान भी हो सकता है, इसलिए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक सावधानियां बरतें और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति में और बदलाव की संभावना है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights