Nature Nature

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

Nature

समाचार गढ़, 02 जून, राजस्थान। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है।  हालांकि, कुछ हिस्सों में अभी भी लू का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

इन इलाकों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
इसके साथ ही मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर और भरतपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने और अधिकतर हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है। वहीं, कल दोपहर में जयपुर और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी होने से भीषण गर्मी से राहत मिली। अगले दो-तीन दिन में राज्य के अधिकतर हिस्सों में लू से राहत मिलने की संभावना है।

मानसून पूर्व बारिश से उम्मीद
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून केरल पहुंच चुका है। इसके साथ ही यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानकों के अनुसार अगर इसकी गति सही रही तो जून के आखिरी सप्ताह तक यह राजस्थान में दस्तक दे देगा. इससे पहले प्री-मानसून की बारिश ने भी प्रदेश के कई इलाकों को भिगोना शुरू कर दिया है, जिससे धूप और गर्मी का प्रकोप कम होता नजर आ रहा है।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights