Nature Nature

लोकसभा चुनाव। मंगलवार को  प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना

Nature


समाचार गढ़, बीकानेर, 2 जून। लोकसभा आम चुनाव के तहत मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सम्पादित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि बीकानेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की समस्त विधानसभाओं की मतगणना के लिए व्यवस्थाएं और आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अनूपगढ़, बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व के संग्रहण और मतगणना हॉल महाविद्यालय के भू-तल पर हैं तथा खाजूवाला, कोलायत, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा का गणन कक्ष भवन के प्रथम तल पर बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो मतगणना हॉल बनाए गए हैं, जिनमें सहायक रिटर्निग अधिकारी बैठेंगे। समस्त लोकसभा क्षेत्र के ईटीपीबीएस की गणना कमरा संख्या 6 में की जाएगी। समस्त लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलट की गणना लाइब्रेरी कक्ष में संपादित करवाई जाएगी। इसके लिए 20 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के दौरान गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक आदि भी टेबलवार उपस्थित रहेंगे। मतगणना के लिए कार्मिकों, उम्मीदवारों और उनके अभिकर्ताओं के फोटो परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए गणना पर्यवेक्षक और सहायक का चयन रेंडम आधार पर किया जाएगा। यह रेंडमाइजेशन पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना दिवस को प्रातः 5 बजे मतगणना स्थल पर ही किया जाएगा।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की जाएगी, जिससे मतगणना स्थल पर अनाधिकृत और अनावश्यक भीड़ का प्रवेश ना हो। किसी भी गणना एजेंट, अभिकर्ता को बिना पहचान पत्र के प्रथम कार्डन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के प्रथम घेरे में मोबाइल फ़ोन, सेलुलर फोन, कॉर्डलेस वायरलेस सेट आदि अनुमत नहीं होंगे।
मतगणना दिवस को संग्रहण कक्ष सहायक रिटर्निग अधिकारी द्वारा अभ्यर्थी और उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि के समक्ष पर्यवेक्षक की उपस्थिति में प्रातः 7 बजे खोले जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की समुचित वीडियोग्राफी होगी। गणना हाल में सभी टेबलों पर एक राउंड पूर्ण होने के बाद ही अगला राउंड प्रारंभ किया जाएगा टेबल वाइस व राउंड वाइज परिणाम मतगणना स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा, इसके लिए गणना हाल में एक बोर्ड लगाया जाएगा जिस पर समस्त सूचना राउंड वॉइस प्रदर्शित की जाएगी।

  • Related Posts

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। गोवा की राजधानी पणजी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन…

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights