Nature Nature

बंगाल में भीषण ट्रेन हादसा 5 लोगों की मौत, देखे पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, 17 जून 2024। उत्तर बंगाल के रंगापानी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई है। जिसके कारण ट्रेन के डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. ये जानकारी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा साझा की गई है।

बता दें कि दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल के अंतर्गत रंगापानी स्टेशन के निकट रुइधासा में ये हादसा हुआ, यहां एक मालगाड़ी के टकराने के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन का डिब्बा हवा में लटक गया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया.

रेल मंत्री बोले- युद्ध स्तर पर हो रहा बचाव कार्य

वहीं रेल मंत्री वैष्णव ने एक्स पर कहा कि एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई. यहां पर बचाव कार्य जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

5 यात्रियों की मोत

वहीं दार्जिलिंग पुलिस के अतिरिक्त एसपी अभिषेक रॉय ने बताया कि हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है, 20-25 लोग घायल हैं। स्थिति गंभीर है।

हेल्प डेस्क किया गया स्थापित

दार्जिलिंग जिले के रुइधासा में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के एक मालगाड़ी से टकराने के बाद सियालदह पूर्वी रेलवे ने रंगापानी स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है।

सुबह 9:30 पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 9.30 बजे हुआ. यहां कंचनजंगा एक्सप्रेस, जिसका ट्रेन नंबर 13174 है, मालगाड़ी से टकरा गई. इसके बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

  • Related Posts

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। देर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights