समाचार गढ़, 18 जून। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नगरपालिका द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा रसोई के सुबह झंवर बस स्टेण्ड के पास मकान मालिक ने ताला जड़ दिया था। वहीं अब कुछ देर पहले घूमचक्कर पर स्थित अन्नपूर्णा रसोई के भी ताला जड़ने सूचना सामने आ रही है। दोनों ही मामलों में मकान मालिकों का कहना है कि पिछले कई महिनों से किराया व बिजली बिल नहीं भरा गया है। ऐसे में दोनांे ने आखिर थक हार कर ताला जड़ दिया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित आस-पास की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे व दूसरों को भी जोड़े तेजी से बढ़ते न्यूज पोर्टल समाचार गढ से।










