समाचार गढ़, 1 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। मानसून की चौथी बारिश ने सातलेरा क्षेत्र के इलाके में कहर बरपाया है। किसानों के साथ-साथ बिजली विभाग को भी नुकसान हुआ है। रविवार रात आठ बजे आई तेज हवाओं के साथ बारिश ने से पेड़ पौधों सहित बिजली के कई पोल धराशाई हो गए। इन पोल के नीचे गिरसे टुकड़े हो गए है। बरसात के साथ तुुुफानी हवाओं से सातलेरा जीएसएस से कृषि कुओं की विद्युत सप्लाई लाइन के कई पोल धराशाई हो गए तथा कई पेड़ भी धराशाई होकर जमीन पर गिर पड़े। इस क्षेत्र में करीब तीन से चार अंगुल बारिश की सूचना मिल रही है। इस तेज हवाओं के साथ कई अन्य जगह भी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है लेकिन फिलहाल कहा कितना नुकसान हुआ है इसका अनुमान नहीं हो पाया है।














