Nature Nature

दहेज़ के लिए की मारपीट, निकाला घर से, मामला थाने में दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 2 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। समाज में अट्टा सट्टा से विवाह होते है जिसके कारण कई परिवार उजड़ रहे है। अट्टा सट्टा से विवाह होते है एक तरफ भी कुछ गड़बड़ हो जाए तो दूसरा परिवार भी उजड़ जाता है। भारती पुत्री जगदीश ब्राह्मण निवासी कालू बास ने थाने पहुंचकर अपने पति मनोज कुमार, ससुर हडमानाराम पुरोहित, सास काशीदेवी शोभासर बीकानेर निवासी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी 2022 को उसका विवाह मनोज के साथ हुआ और 11 फरवरी 2022 को परिवादिया के भाई शिवप्रसाद का विवाह उसकी ननद अंबिका से हुआ। उसने बताया की मेरे पिता ने विवाह के समय गहने नगदी सहित खूब दान दहेज़ दिया। लेकिन आरोपियों ने उसे एक मोटरसाइकिल व एक लाख नगदी के लिए तंग करने लगे। परिवादिया ने इससे पहले भी थाने में मामला दर्ज करवाया तो आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए आइंदा दहेज नहीं मांगने की बात कर उसे ससुराल ले गए। पीड़िता को कुछ दिन ठीक रखने के बाद फिर दहेज़ के लिए धमकाने लगे। आरोपी मारपीट करते हुए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने लगे। पीड़िता के पिता ने समाज के लोगों के साथ मिलकर घर बसाने के अनेक प्रयास किए परंतु आरोपी नहीं माने। आरोपी 7 सितंबर 2023 को उसे गाड़ी में डालकर लाए और उसके पिता के घर उतार कर अपनी पुत्री अंबिका को ले गए। आरोपियों ने परिवादिया को घर बसाने से मना करते हुए स्त्रीधन लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच एसआई इंद्रलाल को सौप दी है।

  • Related Posts

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027…

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights