Nature Nature

राहुल गांधी ने बयान से राजस्थान में सियासी घमासान, CM भजनलाल शर्मा ने बताया ‘हिंदू क्या है’

Nature

समाचार गढ़, 2 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माने मंगलवार सुबह जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए बयान पर आपत्ति जताई. सीएम ने कहा, ‘राहुल गांधी देश के 125 करोड़ हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया है. सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर चर्चा थी, लेकिन राहुल गांधी ने उस पर एक भी शब्द नहीं कहा. राहुल गांधी का पहला भाषण ही झूठ, निराशा और तथ्यहीनता से भरा हुआ था। हिंदुओं को हिंसक और अवसरवादी बताना और इस पर राजनीति करना, एक नेता प्रतिपक्ष को शोभा नहीं देता। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आपको पढ़ना होगा कि हिंदू कौन है।

सीएम ने बताई हिंदू की परिभाषा 

सीएम ने बताया, ‘हिंदू वो है जो वासुदेव कुटुंबकम की भावना को रखता है. हिंदू वो है जो सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः की कामना करता है। हिंदू जीवन, प्रकृति, जल और चेतना को साक्षात करने वाला है. धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो, इस मंत्र को जीने वाला हिंदू है. प्राणी मात्र में ईश्वर का वास देखने वाला हिंदू है। हम तो प्रकृति में भी ईश्वर मानकर चलते हैं। हम वृक्षों को भी पूजते हैं. हम पहाड़ों को भी पूजते हैं. हम नदियों को पूजते हैं. हिंदू की परिभाषा बहुत बड़ी है. राहुल गांधी इसे नहीं सीख सकते, क्योंकि आपके अंदर वो संस्कार नहीं हैं।

‘पूर्वजों से यही शिक्षा मिली थी?’

सीएम ने आगे कहा, ‘भगवान शिव की तस्वीर संसद भी दिखा रहे हैं. मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि उन्होंने तो यह तस्वीर पिछले 5-7 साल से ही देखनी शुरू की है। मगर हिंदू के घर में जब बच्चा जन्म लेता है तो उसकी मृत्यु तक उसे अपने सीने में रखता है। यह वो तस्वीर है. उसे राहुल गांधी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है. राहुल गांधी तो वो हैं जिन्होंने अपनी शपथ में ईश्वर का नाम नहीं लिया। सिर्फ एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए हिंदुओं को गाली देना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। कांग्रेस का चरित्र हिंदू विरोधी बन गया है. क्या राहुल गांधी को अपने पूर्वजों से यही शिक्षा मिली थी क्या?’

‘जो हिंदू संस्कृति को मिटाने आए वो इसी में समा गए’

सीएम ने आगे कहा, ‘इस देश के अंदर कई अतिक्रमणकारी आए. उन्होंने भी सोचा था कि हिंदू संस्कृति को मिटा देंगे. लेकिन आज वो कहां हैं, ये देख लीजिए. इतिहास आपको सब बता देगा. जो हिंदू संस्कृति को बदलने आए थे वो इसी संस्कृति के अंदर समा गए हैं. हिंदू संस्कृति वो संस्कृति है।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights