Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में दीक्षांत समारोह का आयोजन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सेसोमूं स्कूल में सोमवार को क्लास 11 के छात्रों ने 12 के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। सेसोमूं संस्थान के सेसोमूं स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल, फरियाद अली तथा 12 के छात्रों ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। जूनियर छात्रों द्वारा कार्यक्रम किया गया, जिसमें रैम्प वाॅक, दिए गए सिम्बल के अनुसार डांस और प्रश्नोत्तरी प्रमुख राउन्ड थे। सेसोमूं के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मन्धड़ा ने अपने मेसज मैं सभी छात्रों को जीवन में निरन्तर आगे बढने की बात कही। वाइस चेयरपर्सन पद्मा मून्धड़ा ने छात्राओं को सेसोमूं संस्थान का नाम रोशन करने की बात कही। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने छात्रों को आगामी परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की बधाई दी तथा कहा की सेसोमूं एक ऐसा संस्थान है जो क्षेत्र में शिक्षा के लिए अलख जगाने का कार्य कर रहा है। विद्यालय के अकेडमिक कोर्डिनेटर फरियाद अली ने कहा कि विद्यालय ने उन्हें शिक्षा रूपी सीढी प्रदान कर जीवन में अशिक्षा रूपी अन्धकार से लड़ने का मार्ग पर प्रशस्त किया है। इस अवसर पर टीचिग स्टाफ कृष्णा गहलोत, बबीता प्रधान, शारीरिक शिक्षक राम निवास बेनीवाल, प्रशांत अग्रवाल, प्रिया श्रीवास्तव, प्रीती कोशिक, पलाश रॉय, दीनदयाल शर्मा, डोला चक्रवर्ती, समीर पठान, राजेश कुमार, सुनील हर्ष, शिवशंकर शर्मा, सुरेश कुमार, विकाश गाँधी, क्षेम कँवर, मधुबाला स्वामी, शोभा पालीवाल, बीरेश राजपूत, सना तंवर, समु खान, रेखा श्रीमाली, रेखा शर्मा, प्रीति राजपुरोहित, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, प्रिया भार्गव, श्रीजा मिश्रा, अर्चना शर्मा तथा एडमिन स्टाफ सेसोमूं स्कूल के प्रबन्ध्क राम निवास चौधऱी, कार्यालय प्रभारी घनश्याम गौड़, केशियर विष्णु शर्मा, प्रवीण शर्मा, अभिनव मेहता, करनी सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    समाचार गढ, जोधपुर। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में…

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    समाचार गढ़, जोधपुर। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा बरकरार रखने और अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद आसाराम ने गुरुवार शाम जोधपुर सेंट्रल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं

    9 माह से 5 साल के बच्चों को पिलाई जाएगी आँखों के लिए जरूरी विटामिन ए की खुराक, 29 मई से 29 जून तक चलेगा विटामिन ए का 50 वाँ चरण।

    9 माह से 5 साल के बच्चों को पिलाई जाएगी आँखों के लिए जरूरी विटामिन ए की खुराक, 29 मई से 29 जून तक चलेगा विटामिन ए का 50 वाँ चरण।
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights