समाचार गढ़, 16 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। एक ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर हो गईं है। इस टक्कर में बाइक सवार दो जने घायल हो गए है। यह टक्कर सालासर फांटे के पास हुई है। घायलों को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे है। दोनों घायल लिखमीसर निवासी बताए जा रहे है। एक युवक का नाम साकूर पुत्र श्रवण व एक किशोर नेमीचंद पुत्र तोलाराम चोटिल हो गए है। दोनो का उपजिला अस्पताल में ईलाज चालू कर दिया है।










