Nature Nature

तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर किशन कत्थक ने श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन किया

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के सांगीतिक परिवार शिवलालजी कत्थक के सुपुत्र किशन कत्थक ने खैरागढ़-छत्तीसगढ़ के इन्दिरा कला संगीत विश्व विद्यालय के सोलहवें दीक्षांत समारोह में 27 अप्रैल 2022 को एम ए सितार परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम में अव्वल रहकर तीन स्वर्ण पदक 1- खेमराज दूलीचंद जैन स्वर्ण पदक, 2- उस्ताद मुस्ताक अलीखान स्वर्ण पदक तथा 3- ध्रुवनारायण अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक प्राप्त कर न केवल श्रीडूंगरगढ़ बल्कि समूचे राजस्थान का नाम रोशन किया है।
देव विद्यालय, सीकर में संगीत अध्यापक के रूप में कार्यरत किशन कत्थक सेनिया घराने के चन्द्र मोहन भट्ट के शिष्य हैं। सितार में स्वर्ण पदक प्राप्त करनेवाले किशन राजस्थान के प्रथम व्यक्ति हैं। खैरागढ़ विश्व विद्यालय देश का प्रथम विश्व विद्यालय है, जहां संगीत की सभी विधाएं पढ़ाई जाती है।
1जुलाई 1991 को श्रीडूंगरगढ़ में जन्मे किशन को शुरू से तंतु वाद्य के रूप में सितार बजाने में बेहद रुचि रही है, वैसे भी सितार भारत का राष्ट्रीय वाद्य यंत्र है।
किशन अपनी प्रस्तुतियां अनेक बड़े समारोह में दे चुका है। वृन्दावन के हरिदास महाराज समारोह, उदयपुर का महाराणा कुंभा संगीत समारोह, संगीत नाटक अकादमी के अनेक समारोह, आदि में उसकी प्रस्तुतियां सराहनीय रही हैं। किशन को राॅयल राजस्थान सम्मान भी प्राप्त है। एक विदेशी फिल्म में भी उसने सितार बजाया है।
किशन के आदर्श भारत के प्रसिद्ध सितारवादक रवि शंकर हैं। किशन की विशेषता यह है कि वह गायन, वादन, नृत्य तथा एकल आदि सभी रूपों में सितार बजा सकता है। वह एक चीज में बंधकर नहीं रहना चाहता।
प्रति दिन दो तीन घंटे रियाज करनेवाले किशन का मानना है कि सितार वह विधा है जो आपको अपने में रमण किए रखती है। किशन अब सितार विषय में पीएचडी करने का मन रखता है। किशन को गोल्ड मेडल छतीसगढ के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने तथा तीनों प्रशस्ति पत्र वहां की राज्यपाल अनुसुइया उइटे ने प्रदान किए। प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्ण मूर्ति ने मंच पर आशीर्वाद प्रदान किया।

  • Related Posts

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तिसगांव इलाके की खावड़ा हिल पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights