Nature Nature

बिजली की भारी कटौती के विरोध में 24 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन, अभाकि सभा का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर होगा आयोजित

Nature

समाचार गढ़, 21 जुलाई 2024। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी श्रीडूंगरगढ़ की विस्तृत बैठक किसान सभा के कार्यालय में आज 21 जुलाई को तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का फैसला हुआ। जिसमें प्रशिक्षणकर्ता दिल्ली से आएंगे। साथ ही बिजली की भारी कटौती के विरोध में 24 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया ने कहा की गर्मी और उमस के मौसम में गांवो के खेतो में बिजली की आपूर्ति नहीं होने, घंटो की कटौतियो के चलते आमजन और किसानो का बुरा हाल है, फसलें मुरझा रही हैं, सरकार और स्थानीय प्रशासन नहीं चेतता है तो मजबूरन किसानो को सड़कों पर उतरना पड़ेगा, महिया ने 24 जुलाई को किसानो से बिजली कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल की अध्यक्षता में हुई।

किसान सभा तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल दौलतराम मेघवाल ने कहा कि नरेगा में व्यक्तिगत योजना के तहत कार्य पुरा हो गया है महीनो गुजर जाने के बाद भी पैमेंट अटका पड़ा है किसान सभा किसानो को तुरन्त पेमेंट की मांग करते हैं ।

किसान सभा तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने बिजली कटौती के खिलाफ आमजन और किसानो को एकजुट होने का आह्वान किया।
बैठक में काननाथ सिद्ध, गिरधारी जाखड़,गोपाल भादू,सरपंच सुनील मलिक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तरड, अमरगिरी, नारायण गिला,सोहनराम डोगीवाल, ताराचंद भूंवाल,मोहनलाल चाहर, उपसरपंच लालचंद सारण, दौलत मेघवाल,पूनम देराजसर,सीताराम गोदारा, तोलाराम पारीक,सत्तुनाथ सिद्ध,बीरबल पूनिया,तोलाराम गोदारा लोडेरा, भैराराम बिंजासर, तिलोक जाखड़, गणपत महिया, गणपत ज्याणी,दानाराम प्रजापत, रामचंद्र गोदारा,सहीराम सातलेरा, पूर्व पार्षद मंगतूराम वाल्मीकि,जावेद, मोहम्मद आमीन,मुखराम नायक, शेखर रैगर पूर्व पार्षद हनुमान मेघवाल सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights