Nature Nature

अपडेट। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल बीकानेर रेफर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के पास कालू रोड पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें बीकानेर रैफर किया गया। कस्बे के कालूबास स्थित वार्ड संख्या दो निवासी 21 वर्षीय युवक रामप्रताप पुत्र भंवरलाल नायक व उसका चचेरा भाई 19 वर्षीय महेंद्र पुत्र राजूराम नायक सुबह 10:30 बजे अपनी बहन से मिलने राजपुरिया लूणकरणसर जाने के लिए 2 दिन पहले ही खरीदी गई नई मोटरसाइकिल पर सवार होकर रवाना हुए थे और कस्बे से निकलकर थोड़ी दूर पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे बाइक चालक रामप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आपणों गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की क्लिक एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया। पुलिस ने हादसा स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया तथा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाली पिकअप की तलाश शुरू की गई। इसके बाद अस्पताल के आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और परिजन दुर्घटना कारित करने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार करने पर अड़ गए। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक को टक्कर मारने वाली पिक अप गाड़ी को जप्त कर लिया तथा चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चला कर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिव भक्ति का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़…

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights