Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के बाजार में सराहनीय पहल, पालिकाध्यक्ष शर्मा व पार्षदों ने भी दिया साथ, बुधवार से चलेगा अभियान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ। प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक पॉलीथिन पर बेन लगा रखा है उसके बावजूद भी पॉलीथिन का प्रयोग खुलेआम हो रहा है और कार्रवाई के नाम पर कभी कभार लीपापोती भी कर ली जाती है। कम माइक्रोन की प्लास्टिक थैली के प्रयोग से सबसे ज्यादा नुकसान पशुओं को होता है किसी भी चीज के साथ पशु प्लास्टिक थैली को भी खा लेते है और नतीजतन उनको इसका खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है ओर इसके जिम्मेदार प्रदेश सरकार और आमजन है जो इसका प्रयोग करते है। समय समय पर सामाजिक संस्थाए प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग पर रोकथाम के लिए प्रयास करती है और आमजन को इसके दुष्परिणाम के बारे में बताकर जागरूक भी करती रहती है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे को भी पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए फ्रेंड्स ग्रुप, कालूबास के तत्वावधान में पॉलीथिन कैरीबैग का उपयोग बंद करने के लिए आमजन को जागरूक किया गया ओर कपड़े से बने थैले कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सब्जी के ठेले पर सब्जी ले रहे लोगों को वितरित किये गए। इस सराहनीय कार्य में कस्बे के प्रथम नागरिक चेयरमैन मानमल शर्मा ने भी साथ दिया और लोगों से समझाईस कर पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों से भी सब्जी व अन्य सामान कम माइक्रोन की प्लास्टिक पॉलीथिन में नहीं डालकर देने की अपील की। चेयरपर्सन शर्मा ने कहा कि बुधवार से पॉलीथिन मुक्त श्रीडूंगरगढ़ अभियान की शुरुआत की जाएगी। आमजन व दुकानदारों से समझाईस की जाएगी और नहीं मानने पर पॉलीथिन जब्त कर पैनल्टी भी लगाई जाएगी। फ्रेंड्स ग्रुप के बिमल चौरड़िया व हीरालाल पुगलिया ने पॉलीथिन का नुकसान बताते हुए कहा कि यह कभी नष्ट नहीं होती, मवेशियों की जान को खतरा होता है और उनकी जान भी चली जाती है।पर्यावरण को नुकसान, नालिया भी अवरुद्ध हो जाती है, पेय या खाद्य पदार्थ पॉलीथिन में रखने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कस्बेवासियों से अपील की है कि बाजार से कुछ भी खरीदने से पहले जागरूकता के साथ घर से ही कपड़े की थैली लेकर बाजार जाए। इस सेवा के कार्य में आर्थिक सहयोग धनराज भीखमचंद हेमराज अरुण अरविंद पुगलिया परिवार जयपुर-श्रीडूंगरगढ़ का रहा।इस दौरान पार्षद पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, विक्रम शेखवात, पार्षद प्रतिनिधि श्यामसुंदर पुरोहित, गोपाल छापोला, पूर्व पार्षद मोहन नाई, बिमल चुरा, पवन व्यास, कान्तिलाल पुगलिया, गौरीशंकर माली, रामरतन जाखड़, कमल भंसाली, नंदू नाई आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights