Nature Nature

गुरुवंदन कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान, शिक्षक संघ राष्ट्रीय समर्पण भाव से कार्य करने में प्रतिबद्ध- प्रजापत

Nature

समाचार गढ़, 26 जुलाई 2024 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम कस्बे के राजकीय रूपादेवी उच्च माध्य विद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय अनुशासित एवं शिक्षा क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य करने में प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि बालक बालिकाओं को शिक्षित करने का दायित्व शिक्षकों पर है, शिक्षक अपने कार्य का आंकलन करे क्योंकि शिक्षक का काम साधारण नही असाधारण है।
संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि आचार्य ने कहा कि शिक्षक को समस्या के निवारण के लिए हर पल तैयार रहना तथा मेरा विद्यालय मेरा परिवार थीम पर अपने विद्यालय का विकास करते हुए नवाचार करना चाहिए। स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह प्रदीप कौशिक ने कहा कि शिक्षकों को जीवन में स्वदेशी, समरसता, कर्तव्यनिष्ठा का भाव अपनाना चाहिए।सेवानिवृत्त प्राचार्य लीलाधर सारस्वत ने कहा कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा गुरुवंदन कार्यक्रम में नव नियुक्त शिक्षकों के सम्मान से शिक्षकों की जिम्मेदारी ओर बढ़ जाती है।सेवानिवृत्त प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने बच्चों की तरह मानते हुए निष्ठा के साथ समर्पण भाव रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि विद्यालय विकास के लिए भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय विकास के पथ को आगे बढ़ाना चाहिए।जिलामंत्री नरेंद्र आचार्य ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थी बनकर अपने विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना चाहिए।कार्यक्रम अधिकारी विष्णुदत्त जोशी ने कहा कि विद्यालय की गतिशीलता व सार्थकता शिक्षक की कार्यप्रणाली तथा व्यवहार पर निर्भर करती है।शाला में विद्यार्थियों को ऐसे तैयार करो कि शिक्षित होकर देश का नाम रोशन करे।गुरुवंदन आयोजित कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र में नव नियुक्त करीब एक सो शिक्षक व शिक्षिकाओं का पुष्प माला एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष अनिल सोनी व राजू शर्मा ने किया।संघ के जिला सभापति दयाशंकर शर्मा ने सभी आगन्तुको का आभार जताया। इस दौरान महावीर प्रसाद सारस्वत, नेमीचंद मारू, हरिहरण स्वामी, ओमप्रकाश तावणियां ,बीरबलराम, मनोज लखारा, ओमप्रकाश बाना, भंवरलाल मोट, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। गुरुवंदन कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

गुरुवंदन कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि आचार्य
गुरुवंदन कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि गण
गुरुवंदन कार्यक्रम में शिक्षिका को सम्मानित करते हुए मंचस्थ अतिथि गण
गुरुवंदन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत
गुरुवंदन कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षक एवम शिक्षिकाएं
  • Related Posts

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड का भाव इस महीने अब तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights