Nature Nature

बढ़ रहा कोरोना, 3157 नए मामले आये सामने

Nature

समाचार गढ़। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3157 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक देश में आए कुल संक्रमण की संख्या बढ़कर 4,30,79,188 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी सोमवार सुबह दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में सक्रिय केस (एक्टिव केस) अब बढ़कर 19500 हो गए हैं।इसके अलावा 26 और लोगों की मौत भी देश में कोरोना से रविवार को रिपोर्ट की गई। इसके साथ ही भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 523869 हो गई है। इससे पहले कल सुबह के अपडेट में बताया गया था कि 3324 नए कोरोना केस 24 घंटे में सामने आए थे और 40 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। 

इन पांच राज्यों से सबसे अधिक कोरोना केस

जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना केस देश की राजधानी दिल्ली से मिले हैं। यहां रविवार को 1485 मामले सामने आए। इसके अलावा हरियाणा में 479, केरल में 314, उत्तर प्रदेश में 268 और महाराष्ट्र में 169 मामले सामने आए। भारत में सामने आए कुल मामलों का करीब 80 प्रतिशत इन्ही पांच राज्यों से है। केवल दिल्ली से अकेले करीब 40 प्रतिशत केस हैं।

इन सबके बीच भारत में अभी कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर (रिकवरी रेट) 98.74 प्रतिशत है। एक्टिव केस में पिछले 24 घंटे में 408 की वृद्धि हुई है। वहीं, 2723 मरीज इस अवधि में ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक देश में 189 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। चार लाख से ज्यादा डोज पिछले 24 घंटे में लगाई गई।

  • Related Posts

    सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास

    सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में स्थित AG Mission International School…

    दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने 12वीं विज्ञान में बनाए 500/500, भारती निकेतन के छात्र ने रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। को श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षा इतिहास में एक यादगार दिन दर्ज हो गया। क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान भारती निकेतन के छात्र भागीरथ सिंह ने 12वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास

    सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास

    दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने 12वीं विज्ञान में बनाए 500/500, भारती निकेतन के छात्र ने रचा इतिहास

    दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने 12वीं विज्ञान में बनाए 500/500, भारती  निकेतन के छात्र ने रचा इतिहास

    रविवार को टीएसएस में नि:शुल्क की जाएगी पेशाब के धार की जांच, पथरी, गुर्दा व मूत्र रोग की भी सेवाएं रहेगी उपलब्ध

    रविवार को टीएसएस में नि:शुल्क की जाएगी पेशाब के धार की जांच, पथरी, गुर्दा व मूत्र रोग की भी सेवाएं रहेगी उपलब्ध

    राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एसआई भर्ती 2021 रद्द

    राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एसआई भर्ती 2021 रद्द

    राजस्थान भाजपा ST मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पढ़े विस्तृत खबर

    राजस्थान भाजपा ST मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पढ़े विस्तृत खबर

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights