Nature Nature

बढ़ रहा कोरोना, 3157 नए मामले आये सामने

Nature

समाचार गढ़। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3157 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक देश में आए कुल संक्रमण की संख्या बढ़कर 4,30,79,188 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी सोमवार सुबह दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में सक्रिय केस (एक्टिव केस) अब बढ़कर 19500 हो गए हैं।इसके अलावा 26 और लोगों की मौत भी देश में कोरोना से रविवार को रिपोर्ट की गई। इसके साथ ही भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 523869 हो गई है। इससे पहले कल सुबह के अपडेट में बताया गया था कि 3324 नए कोरोना केस 24 घंटे में सामने आए थे और 40 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। 

इन पांच राज्यों से सबसे अधिक कोरोना केस

जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना केस देश की राजधानी दिल्ली से मिले हैं। यहां रविवार को 1485 मामले सामने आए। इसके अलावा हरियाणा में 479, केरल में 314, उत्तर प्रदेश में 268 और महाराष्ट्र में 169 मामले सामने आए। भारत में सामने आए कुल मामलों का करीब 80 प्रतिशत इन्ही पांच राज्यों से है। केवल दिल्ली से अकेले करीब 40 प्रतिशत केस हैं।

इन सबके बीच भारत में अभी कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर (रिकवरी रेट) 98.74 प्रतिशत है। एक्टिव केस में पिछले 24 घंटे में 408 की वृद्धि हुई है। वहीं, 2723 मरीज इस अवधि में ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक देश में 189 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। चार लाख से ज्यादा डोज पिछले 24 घंटे में लगाई गई।

  • Related Posts

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बलूच नेता मीर यार ने BRICS के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights