Nature Nature

वन महोत्सव 2024: हरियाली तीज और “हरयालो राजस्थान” अभियान के तहत अभयसिंहपुरा में 1 करोड़ पौधरोपण का संकल्प

Nature

समाचार गढ़, 7 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। वन महोत्सव 2024 के अवसर पर हरियाली तीज और मुख्यमंत्री जी के “हरयालो राजस्थान” अभियान के तहत 1 करोड़ पौधरोपण करने का आव्हान किया गया है। इस अभियान में ग्राम पंचायत अभयसिंहपुरा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता मनीष गिरी जैसलसर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज अभयसिंहपुरा में गांव के गणमान्य नागरिकों, स्कूल के अध्यापकों, और बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। इस दौरान गांव की तीन शमशान भूमियों, स्कूल और पशु चिकित्सालय में लगभग 200 पौधे लगाए गए। इस पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व प्रिंसिपल आदूराम जाखड़, स्कूल के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश भाटी, मोमासर मंडल उपाध्यक्ष खिराज नाथ, पशु डॉक्टर सुमित पुनिया, केशरा राम जाखड़, कुशलाराम जाखड़, रामचंद्र रामलाल नायक, मालाराम जाखड़, अध्यापक मोहनराम, गीधाराम, चरण सिंह, नवरतन राजपुरोहित, पवन कुमार बाना, महिपाल सिंह, भंवर लाल, रचना रानी, सुमन मीणा आदि अन्य ग्रामीणों ने मिलकर पौधरोपण किया और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और हरियाली को बढ़ावा देना भी है। ग्रामीणों के इस सामूहिक प्रयास से यह स्पष्ट होता है कि अगर सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करें, तो यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा और हरियाली से भरपूर राजस्थान का सपना साकार होगा।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights