Nature Nature

साध्वी संघ प्रभाजी के सानिध्य में अंकिता सेन का तप अभिनंदन

Nature

समाचार गढ़, 21 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़/मोमासर। तेरापंथ भवन में साध्वी संघ प्रभा जी ठाणा 3 के सानिध्य में अंकिता सेन (नाई) का अठाई तप सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत गीतिका “अंकिता करी अठाई रे मन में खुशी अपार” से हुआ। साध्वी संघ प्रभा जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में तप की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान महावीर ने साढ़े बारह वर्षों तक कठोर तपस्या कर केवल्य प्राप्त किया, जबकि भगवान बुद्ध ने छह वर्षों तक घोर तप किया और बोधि प्राप्त की। उन्होंने कहा कि तपस्या से आत्मा की तेजस्विता, चित्त की निर्मलता और काया की निरोगिता में वृद्धि होती है। साध्वी विधि प्रभा जी ने कहा कि तप से आत्मा के प्रकंपन परकंपित होते हैं और कर्मों का क्षय होता है। इस अवसर पर विमला देवी गोगड़ ने “धन्य धन्य अंकिता बाई, जबरो काम किनो हो” गीतिका प्रस्तुत की, जबकि पुष्पा देवी पटावरी, सरिता देवी संचेती, चारु संचेती, केवल जी सेन (नाई) सहित अन्य वक्ताओं ने तपस्वी की अनुमोदना की।  कार्यक्रम का संचालन साध्वी प्रांशु प्रभा जी ने किया। तपस्वी अंकिता सेन का साहित्य भेंट कर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान, अणुव्रत समिति, और महिला मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights