Nature Nature

अब धन्वंतरि हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ में पीबीएम अस्पताल के कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शाश्वत दत्त मेहता देंगे सेवाएं, पढ़े खबर

Nature

समाचार गढ़, 23 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। पीबीएम हॉस्पिटल, बीकानेर के प्रसिद्ध कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शाश्वत दत्त मेहता अब श्री डूंगरगढ़ के मरीजों के लिए भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने हाई स्कूल रोड स्थित धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अपनी सेवाएं देने का निर्णय लिया है। व्यवस्थापक हरिओम तावणियाँ और मांगीलाल सारण ने बताया कि डॉ. मेहता अब हर रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक यहां मरीजों को देखेंगे। डॉ. मेहता कान, नाक और गले से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज करेंगे, जिसमें एंडोस्कोपी के माध्यम से जांच और उपचार की सुविधाएं शामिल होंगी। उनके द्वारा कान का दर्द, कान से रस्सी आना, सुनने में कमी, और कान की सरसराहट जैसी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा, नाक बंद, नाक की हड्डी का टेढ़ापन, नज़ला, साइनस, नकसीर और एलर्जी जैसी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञता प्राप्त इलाज उपलब्ध होगा। गले से संबंधित बीमारियों में गले का दर्द, टॉन्सिल्स, एडिनॉइड, गले की गांठ जैसे थाइरॉइड और पैरोटिड का इलाज भी किया जाएगा। आवाज़ में बदलाव, आवाज़ का भारीपन या पतलापन जैसी आवाज़ संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए भी डॉ. मेहता की सेवाएं ली जा सकेंगी। इसके अलावा, सिरदर्द, माईग्रेन, चेहरे का दर्द और निरंतर चक्कर आना जैसी समस्याओं के लिए भी विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। धनवंतरी हॉस्पिटल में डॉ. मेहता की उपलब्धता से श्री डूंगरगढ़ के मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights