Nature Nature

नर नारायण सेवा संस्थान का सामाजिक सरोकार, जरूरतमंद परिवार को नया आवास सुपुर्द

Nature

समाचार गढ़, 26 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ नर नारायण सेवा संस्थान ने अपने सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में तोलियासर गांव के एक जरूरतमंद परिवार को नया आवास बना कर सुपुर्द किया है। संस्थान के संस्थापक, धनराज जस्सू ने बताया कि यह परिवार, जिसे संस्थान द्वारा गोद लिया गया था, का घर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था।

संस्थान के सेवादार, भागी तोलियासर ने इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद सुषमा श्याम करनाणी की प्रेरणा से इंद्र करणी भक्त कोलकाता ने जरूरतमंद परिवार को नया घर बनाकर देने का निर्णय लिया। सोमवार को नवनिर्मित घर इस परिवार को सुपुर्द किया गया।

इस कार्य में संस्थान के भंवरलाल सोनी और आनंद जोशी की देखरेख में मकान का निर्माण पूर्ण हुआ। इससे पहले, संस्थान ने तीन मकान बनवाए हैं, और यह चौथा मकान इस जरूरतमंद परिवार को सुपुर्द किया गया है।

इस अवसर पर संस्थान के सेवादार आनंद जोशी, विनोद तोलंबिया, राजकुमार राजपुरोहित, नितिन जोशी, और पंडित कैलाश जी पालीवाल सहित तोलियासर गांव के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

गौरतलब है कि नर नारायण सेवा संस्थान ने अब तक 55 जरूरतमंद परिवारों को गोद लिया हुआ है, और उन्हें प्रतिमाह आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। आज जिस परिवार को नया आवास सौंपा गया है, वह पिछले तीन वर्षों से संस्थान के अंतर्गत गोद लिया हुआ है और प्रत्येक महीने नियमित रूप से उसे राशन पहुंचाया जाता है।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights