Nature Nature

बड़ी ख़बर: पत्रकार बाफना को धमकी देने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, नशे के सौदागरों के खिलाफ ख़बरें लिखने पर मिली थी धमकी, पढ़ें ख़बर

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार ख़बरें लिखने वाले पत्रकार को धमकी देने के आरोपी युवक को गंगाशहर पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशन सेवग निवासी मूंधड़ा चौक, नयाशहर थाना क्षेत्र ने 29 अप्रेल की रात पत्रकार रोशन बाफना को फेसबुक स्टोरी व पोस्ट के माध्यम से धमकी दी थी। आरोपी ने कब्र खोदने की बात कहते हुए पत्रकार बाफना का पता बताने वालों को ईनाम देने की घोषणा की थी।
धमकी की शिकायत गंगाशहर थाने में की गई। एसपी योगेश यादव ने संज्ञान लेते हुए गंगाशहर पुलिस व डीएसटी को आरोपी की धरपकड़ के निर्देश दिए। सब इंस्पेक्टर राकेश स्वामी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए, मगर भनक लगने पर आरोपी अंडरग्राउंड हो गया। इस पर डीएसटी व पुलिस की दो टीमों ने लगातार आरोपी के ठिकानों पर नजर रखी। आरोपी के पास खुद का मोबाइल भी नहीं है, ऐसे में उसे ट्रेस करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था।
बता दें कि पत्रकार रोशन बाफना ने एमडीएमए, स्मैक, कोडीन सिरप, गांजा व नशीली गोलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर तस्करों के अड्डे उजागर किए। इन नशीले पदार्थों की चपेट में आने से शहर के हजारों युवा बर्बादी के कगार पर हैं। इन्हीं में से एक अड्डे नाथ जी के धोरे के पास आरोपी किशन व उसके साथी अड्डेबाजी करते हैं। बता दें कि पत्रकार रोशन बाफना ख़बरमंडी न्यूज़ पोर्टल के संचालक हैं।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights