Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विशेष खबरें पढ़े इवनिंग न्यूज में एक साथ

Nature

सीबीइओ ने किया उद्घाटन, विद्यालयों के प्रधानों को दी कानूनी जानकारी
समाचार गढ़, 28, श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानन्द छात्रावास में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय वाकपीठ का आयोजन किया गया। सुबह के सत्र का उद्घाटन सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने किया। इस दौरान प्रिंसिपल लक्ष्मीकांत वर्मा ने एन एम एम एस इंस्पायर अवार्ड के बारे में जानकारी दी। दोपहर के सत्र में एडवोकेट अनिल धायल ने संस्था प्रधानों को सरकारी कर्मियों के कानूनों के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें नए कानूनों और महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित नियमों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्राचार्य उमाशंकर सहारण ने आरटीआई और आरटीई की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था प्रधान उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुईं आशा सहयोगिनी, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक का बढ़ा मान
समाचार गढ़, 28, श्रीडूंगरगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिड़ी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी जागृति सिहाग के मार्गदर्शन में अधीनस्थ कर्मियों द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्य पूर्ण निष्ठा व लगन से किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिड़ी को प्रतिवर्ष जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाता है, जिससे ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बढ़ता है। हाल ही में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला बीकानेर से एकमात्र आशा सहयोगिनी निर्मला पारिक, गाँव धनेरु, को नेशनल प्रोग्राम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, एनसीडी कार्य इत्यादि में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया, जिससे ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ के साथ-साथ पीएचसी रिड़ी का भी मान बढ़ा है। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिड़ी पर बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी की अध्यक्षता में सैक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर भरत सिंह ने बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी का फूल माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। नर्सिंग ऑफिसर इंदिरा महला ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी जागृति सिहाग का अभिनंदन किया। आशा सहयोगिनी निर्मला पारिक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी और एएनएम द्वारा फूल माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नर्सिंग ऑफिसर इंदिरा महला, सीएचओ फूलचंद यादव, लेखाकर मुकेश सोलंकी, और कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र सिंह राजपुरोहित का भी अभिनंदन किया गया। समीक्षा बैठक में बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने, मौसमी बीमारियों के मद्देनज़र घर-घर सर्वे करने, एंटी लार्वा गतिविधियों को बढ़ावा देने, आयुष्मान कार्ड के शत-प्रतिशत वितरण, आभा आईडी बनाने, और टीकाकरण दिवस के सफल आयोजन के निर्देश दिए।

विप्र फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
समाचार गढ़, 28, श्रीडूंगरगढ़। विप्र फाउंडेशन, जिला बीकानेर देहात प्रथम की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज 28 अगस्त 2024 को की गई। यह कार्यकारिणी जॉन प्रभारी भंवर पुरोहित और प्रदेश अध्यक्ष धनसुख तावणियां की अनुशंसा पर घोषित की गई है। कार्यकारिणी में रामदेव सारस्वत, मनोज जोशी, और रामकुमार लाटा को संरक्षक, पृथ्वीराज व्यास और राजकुमार पारीक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक तिवाड़ी, जगदीश कठातला, दिनेश राजपुरोहित, और विकास औझा को उपाध्यक्ष, प्रेम रतन सारस्वत और संजय पारीक को सचिव, नरसिंह सारस्वत को सह-सचिव, रविप्रकाश रंगा और गोविन्द पारीक को कोषाध्यक्ष, मुकेश रंगा को संगठन मंत्री, पुखराज पंचारिया को प्रचार मंत्री, पूनमचन्द शर्मा को सोशल मिडिया प्रमुख, और महावीर पंचारिया को सोशल मिडिया सहप्रमुख बनाया गया है। सदस्य के रूप में मूलचन्द इन्दौरिया, श्याम सुन्दर जोशी, बजरंग सारस्वत, प्रेमसुख कठातला और तिवारी को शामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष सुनील तावणियां और जिला महामंत्री आईदान पारीक ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 संयुक्त मंडल कार्यशाला बैठक संपन्न
समाचार गढ़, 28, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर 1 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय पर आज सदस्यता अभियान 2024 मंडल कार्यशाला बैठक में विधायक ताराचंद सारस्वत एवं जिला सह संयोजक श्याम पंचारिया , सरोज प्रजापत,श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुवात की। सदस्यता अभियान के विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़,महामंत्री महेश राजोतिया,जगदीश पारीक ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक श्याम पंचारिया व सरोज प्रजापत ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं। इसके लिए हर बूथ पर एक प्रभारी व एक सह प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है। बैठक में सदस्यता ग्रहण करने के लिए दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल, नमो ऐप व क्यू आर कोड के माध्यम से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनाने के साथ साथ पुराने सदस्यों को भी पुन: सदस्यता लेनी होगी एवं प्रत्येक बूथ में कम से कम दो सौ और अधिकतम की कोई सीमा नहीं हैं लक्ष्य समय से पहले पूरा करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए । कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक सुरेंद्र चुरा ने किया। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत,श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार,नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा जिला महामंत्री एवं जिला सह संयोजक सदस्यता अभियान बीकानेर देहात श्याम पंचारिया,सरोज देवी प्रजापत,जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी,कुंभाराम सिद्ध,पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं,पूर्व नगरपालिका चेयरमैन रामेश्वर पारीक,किशन गोदारा,मोहन कुलडिया, धुडाराम डेलू,मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत,शिव जोशी,महेंद्र सिंह,गिरधारी लाल गोदारा,मंडलों के महामंत्रीगण, विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़ सहित मंडल संयोजक,जिला परिषद सदस्यगण, सरपंचगण,पंचायत समिति सदस्यगण,पार्षदगण,बूथ अध्यक्षगण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

नोसरिया विधालय में 7 महत्वपूर्ण पद रिक्त, ग्रामीणों ने की त्वरित नियुक्ति की मांग
समाचार गढ़, 28, श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोसरिया में शिक्षकों की कमी के चलते शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहा है। विधालय में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होती है और वर्तमान में 248 विद्यार्थी नामांकित हैं। हालांकि, विधालय में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और 5 व्याख्याताओं सहित 7 महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं।ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है क्योंकि शैक्षिक गुणवत्ता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसी कारण नोसरिया के ग्रामीणों ने एकजुट होकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और विधायक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि विधालय में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, भूगोल, इतिहास, हिंदी के व्याख्याताओं, और गणित एवं सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापकों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए।ग्रामीणों का कहना है कि विधालय में योग्य अध्यापकों की नियुक्ति न होने से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वे चाहते हैं कि सरकार और संबंधित विभाग इस पर त्वरित कार्रवाई करें और विधालय में शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

तेरापंथ भवन मोमासर में साध्वी संघ प्रभा के सानिध्य में कनक देवी बाफना के तप का अभिनंदन
समाचार गढ़, 28, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ भवन मोमासर में साध्वी संघ प्रभा के सानिध्य में कनक देवी बाफना के अठाई तप का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल द्वारा “कनक करी अठाई” मधुर गीतिका से की गई। साध्वी संघ प्रभा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि इंद्रिय और मन का निग्रह करना ही सच्चा तप है। आत्मानंद की उपलब्धि ही तप का वास्तविक परिणाम है, और देहासक्ति से उपरत होने वाला व्यक्ति ही तप के कंटीले मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। साध्वी संघ प्रभा ने तपस्विनी कनक के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैन धर्म के तपों मार्ग पर आगे बढ़ने वाली ये बहनें सनातन संस्कृति की धरोहर हैं। कार्यक्रम में श्रीमती सरिता संचेती, अशोक पटावरी, चारू संचेती सहित अन्य वक्ताओं ने विविध शैलियों में तपस्विनी बहन का तप अनुमोदन किया। साध्वी प्रांशु प्रभा ने कविता के माध्यम से तप के महत्त्व पर प्रकाश डाला। परिवार की ओर से प्रीति बाफना और सुमन बाफना ने गीतिका द्वारा तप की अनुमोदना की। कार्यक्रम का सफल संचालन साध्वी विधि प्रभा द्वारा किया गया, जिसमें साध्वी वृंद ने “महिमा तपस्या री है भारी” गीत के माध्यम से तपस्वी का अभिनंदन किया। तपस्विनी कनक बाफना का श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, अणुव्रत समिति, और महिला मंडल द्वारा साहित्यिक सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रावकों और श्रमिकों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights