Nature Nature

राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने किया जलसेवा का शुभारंभ, पदयात्रियों के लिए शीतल जल की विशेष व्यवस्था

Nature

समाचार गढ़, 30 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार सुबह राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने ध्वजाबंधधारी संघ द्वारा आयोजित जलसेवा का शुभारंभ किया। फीता काटकर इस सेवा की शुरुआत करते हुए सुथार ने कहा कि यह पहल पदयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें पूरे मार्ग में शीतल जल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस जलसेवा की व्यवस्था संघ के साथ बनी रहेगी और इसका सहयोग बबलू माली ने अपने पिता की स्मृति में दिया है। कार्यक्रम में संघ व्यवस्थापक धर्मचंद तावणियां और संचालक केके जांगिड़ सहित अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर के अध्यक्ष परमेश्वर सुथार, गोसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, शिव तावणियां, कोडाराम सुथार, सीताराम, लेखराव, गणेश कायल, नेमीचंद तावणियां, गजानंद प्रजापत, पूनमचंद सुथार, प्रकाश माली, भंवरलाल तावणियां, कुंदन सोनी, रामदेव सोनी, नारायण प्रजापत, और गोविंद प्रजापत भी मौजूद रहे। केके जांगिड़ ने जानकारी दी कि संघ की पदयात्रा शनिवार को धूमधाम से रवाना होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सेवा से जुड़े सभी लोगों ने मंत्री सुथार का आभार जताया और पदयात्रियों के लिए इस व्यवस्था को सराहनीय बताया।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights