Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की एक साथ खबरें पढ़े, एक नजर में, एक साथ

Nature

दुःखद घटना, 16 वर्षीय किशोरी की अचानक मौत से गांव में शोक
समाचार गढ़, 30 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। शेरूणा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बापेऊ गांव निवासी भगवानाराम बावरी की 16 वर्षीय पुत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। भगवानाराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उनकी पुत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले की जांच एएसआई ईश्वरसिंह करेंगे।

6 माह बाद दर्ज करवाई रिपोर्ट, बस चालक और कंडक्टर पर लापरवाही का आरोप
समाचार गढ़, 30 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। करीब छह महीने पहले सरदारशहर रोड पर हुई एक बस दुर्घटना के बाद, घायल रमेश धाणका ने गुरुवार को थाने में बस चालक और कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। रमेश, जो विद्युत विभाग में टेक्निशियन हैं, ने बताया कि 7 फरवरी 2024 को, जब वह बस में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी बस चालक ने अचानक तेज़ गति से बस चला दी, जिससे उनका पैर बस के टायर के नीचे आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद, अब उन्होंने चालक और कंडक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बारिश के अलर्ट के चलते जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों में बदलाव
समाचार गढ़, 30 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 31 अगस्त से शुरू होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों में बदलाव किया है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अब खेल प्रतियोगिताएं 8 सितंबर से 12 सितंबर तक और 16 सितंबर से 20 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 23 से 27 सितंबर और 18 से 22 अक्टूबर के बीच होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं की नई तिथियां भी निर्धारित की गई हैं। सभी खिलाड़ियों और आयोजनकर्ता विद्यालयों को इस परिवर्तन की सूचना दी गई है ताकि कोई असुविधा न हो।

144वां जयाचार्य निर्माण दिवस व तपस्विनी चंदा देवी के तप का मोमासर में भव्य अभिनंदन
समाचार गढ़, 30 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ भवन मोमासर में युगप्रधान आचार्य महाश्रमण जी के सानिध्य में 144वां जयाचार्य निर्माण दिवस व तपस्विनी चंदा देवी बोथरा के 9 तप का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल द्वारा जय स्तुति से किया गया। साध्वी संघ प्रभा जी ने जयाचार्य के विशिष्ट योगदान और उनकी अद्वितीय साहित्यिक कृतियों पर प्रकाश डाला। साध्वी विधि प्रभा जी ने भी जयाचार्य के व्यक्तित्व और कृतित्व की विशेषताओं को प्रस्तुत किया। तपस्विनी चंदा देवी के तप की सराहना करते हुए उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में श्रावकों और श्राविकाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Related Posts

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights