Nature Nature

राजस्थान में फिर छाए बादल: अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

Nature

समाचार गढ़ 31 अगस्त 2024 श्रीडूंगरगढ़ राजस्थान में मानसून की हल्की बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा, जिसमें देर रात जयपुर के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बीकानेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं अति भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है।

1 सितंबर को राज्य के 22 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा भरतपुर के सीकरी क्षेत्र में 53 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा, गंगानगर के पदमपुर में 28 मिमी, श्रीकरणपुर में 26 मिमी, अलवर के गोविंदगढ़ में 25 मिमी, बहरोड़ में 30 मिमी और डूंगरपुर के दौवड़ा में 23 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आज भी हल्की बारिश होने और बादल छाने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक, राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश-उड़ीसा तट पर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बना है, जो अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर वेल मार्क लो-प्रेशर सिस्टम में बदल सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।

Related Posts

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तिसगांव इलाके की खावड़ा हिल पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights