Nature Nature

मुफ्त गेहूं लेने वाले परिवारों की होगी जांच, अपात्र पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Nature

सरकारी योजना में फ्री गेहूं लेने वाले परिवारों की जांच शुरू, अपात्र पाए जाने पर होगी कार्रवाई

समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ़ 31 अगस्त 2024 राजस्थान सरकार ने मुफ्त गेहूं प्राप्त करने वाले परिवारों की जांच का फैसला किया है। इस संबंध में सरकार ने रिपोर्ट मांगी है और आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जो परिवार मुफ्त गेहूं उठा रहे हैं, वे वास्तव में इसके पात्र हैं या नहीं।

सूत्रों के अनुसार, कई अपात्र लोग भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसे देखते हुए, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत ने आईटी और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को पत्र लिखकर इनकम टैक्स देने वालों और चार पहिया वाहन रखने वाले लोगों की सूची मांगी है। राज्य सरकार का कहना है कि आयकर दाता को इस योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

राज्य में इस समय 1 करोड़ 7 लाख 35,652 परिवार मुफ्त राशन योजना के अंतर्गत आते हैं। इनमें से प्रत्येक सदस्य को हर महीने 5 किलोग्राम गेहूं मिलता है।

कौन होंगे योजना से बाहर?
– जिन परिवारों का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में हो।
– जिनकी मासिक आय 10,000 रुपये से अधिक हो।
– जिनके पास पक्का मकान या चार पहिया वाहन हो।

अपात्र पाए जाने पर क्या होगा?
– अपात्र लोगों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट की सूची से बाहर कर दिया जाएगा।
– उनकी पात्रता की जांच के बाद, यदि वे शर्तें पूरी नहीं करते हैं, तो उनसे योजना के तहत प्राप्त अनाज की वसूली भी की जा सकती है।

Related Posts

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में नशे की तस्करी का एक मामला सामने आया है। दंतौर थाना पुलिस ने एक निजी एंबुलेंस से करीब 31 किलो डोडा पोस्त…

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights