Nature Nature

आग उगल रही भीषण गर्मी में श्रीडूंगरगढ़ के इस गांव के दोनों नलकूप हुए खराब, पानी की एक-एक बूंद को तरसते ग्रामीण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जहां एक और पिछले कई दिनों से आसमान से बरस रही भीषण गर्मी के कारण मनुष्य पशु पक्षी सब बेहाल नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकारी विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को हलक तर करने के लिए पानी का जुगाड़ करना भारी पड़ रहा है। ऐसा ही देखने को मिल रहा श्री डूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा में जहां इस भीषण गर्मी में गांव के दोनों नलकूप खराब होने के कारण ग्रामीणों के सामने पानी का जुगाड़ करना भारी नजर आ रहा है। सातलेरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में दो नलकूप बने हुए हैं। एक नलकूप की मोटर दस दिन पूर्व जल गई थी इस नलकूप से अभी तक जली हुई मोटर को भी नहीं निकाला गया है तीन दिन पूर्व वोल्टेज में आए उतार-चढ़ाव के कारण दूसरे नलकूप की मोटर भी जल गई ।हालांकि इस नलकूप की मोटर को तो जलदाय विभाग द्वारा निकलवा लिया गया है। लेकिन मेघवाल मोहल्ले में बने नलकूप की जली हुई मोटर को दस दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक बाहर नहीं निकालना किसी ने भी उचित नहीं समझा है जिसके चलते यहां के ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप का निर्माण एक साल पूर्व ही पंचायत समिति मद से करवाया गया था इस नलकूप पर लाखों रुपए खर्च हुए लेकिन इस नलकूप से मटमैला पानी (पानी के साथ रेत ) आने के कारण बार-बार मोटर जलने की शिकायत बनी हुई है । ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम पंचायत से लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने के बावजूद भी इस नलकूप की कोई सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस नलकूप के हॉल अवरुद्ध होने के कारण यह समस्या बनी हुई है अगर इस नलकूप के हॉल साफ करवा दिया जाए तो बार-बार मोटर जलने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा । ग्रामीण गिरधारी लाल मेघवाल, फुसा राम मेघवाल, बीरबल राम, आसाराम जाखड़, गौरी शंकर, पूराराम,सहित ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा से गुहार लगाते हुए इस नलकूप की सुध लेते हुए जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights