Nature Nature

सेसोमूं में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने अपने-अपने माॅडल प्रदर्षित करते हुए अपनी प्रतिभा को किया साबित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 10 मई, 2022। कस्बे की सेसोमूं स्कूल में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 3 से 12 वीं के विद्यार्थियों ने अपने-अपने माॅडल प्रदर्षित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। स्कूल प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सीबीएसई की बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए ‘करके सीखो’ नीति पर किया गया। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाये। कार्यक्रम का उद्घाटन उपखण्ड अधिकारी डाॅ. दिव्या चैधरी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कम्प्यूटर साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, यातायात के माॅडल, हाईड्रोलिक पाॅवर प्लांट, सोलर प्लाट, वायू प्रदुषण, विद्यूत चुंबकीय प्रेरण, स्मार्ट सिटी, मार्डन हाट बाजार, खाद्य श्रृंखला, उर्जा संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग आदि विभिन्न प्रकार के माॅडल प्रदर्षित किए और उनके बारे मे विस्तापूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी दिव्या चैधरी ने अपने उद्बोधन में मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि प्रयोगात्मक कार्यों से छात्र-छात्राओं में सृजनात्मक औरअविष्कारात्मक क्षमता का विकास होता है साथ ही उन्होंने कहा सेसोमू स्कूल के इन बाल वैज्ञानिकों ने अपने माॅडलों से यह दिखाने का प्रयास किया कि आने वाला कल उनका है और वे अपनी नई वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़कर देश को नई उंचाईयों तक ले जाएंगे। कार्यक्रम में अपने संदेष के माध्यम से संस्था के संस्थापक श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं उपाध्यक्षा श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने बच्चों को प्रोसाहित करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति के महावीर माली, सुभाशचन्द्र शास्त्री, रूपचन्द सोनी प्रबंधक रामनिवास चैधरी, कार्यालय प्रभारी घनश्याम गौड़ अकाउंटेंट अभिनव मेहता आदि। कस्बे के कुम्भाराम घिंटाला, समाजसेवी तोलाराम जाखड़, बीएसएनएल के उपमंडल अधिकारी शिव प्रताप सिंह, सेवा भारती के इंदरचंद तापड़िया तथा कस्बे के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकास गांधी,अर्चना शर्मा, प्रीति कौशिक, राजेश कुमार, प्रिया भार्गव एवं श्रीजा मिश्रा का महत्वर्पूण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विज्ञान विभागाध्यक्ष फरीयाद अली ने सभी आये हुए आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights