Nature Nature

चार घंटे चलने के बाद फिर जली नलकूप की मोटर दूसरे नलकूप से जली मोटर निकालने का काम छोड़ा बीच में ग्रामीणों में भारी रोष

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आसमान से बरस रही भीषण गर्मी में सातलेरा गांव के ग्रामीणों के सामने पानी के लाले पड़ गए हैं। बुधवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जलदाय विभाग ने एक नलकूप की मोटर निकालकर देर रात को दूसरी नई मोटर लगाकर जलापूर्ति सुचारू की थी कि चार घंटे चलने के बाद फिर से नलकूप की मोटर जल गई । ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा कमजोर मोटर डाली जाती है जो कुछ समय बाद ही जल जाती है। इसी प्रकार मेघवाल मोहल्ले में बने नलकूप की मोटर को जले हुए दस दिन बीत चुके हैं हालांकि बुधवार को इस नलकूप से जली मोटर निकालने का काम शुरू किया था लेकिन तीन चार पाइप निकालने के बाद काम को बीच में छोड़कर मशीन चालक मशीन को लेकर रवाना हो गया । मशीन चालक ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मोटर निकालने का काम बीच में छोड़ना पड़ा जो गुरुवार से पुनः शुरू किया जाएगा । इस नलकूप की मोटर जले हुए दस दिन से ज्यादा बीत चुके हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह नलकूप प्रधान कोटे से बना हुआ है इस नलकूप में हॉल पूरा साफ नहीं होने के कारण पानी के साथ चिकनी मिट्टी आने के कारण बार-बार मोटर जलने की शिकायत बनी हुई है ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है विडंबना है कि अभी तक ग्रामीणों को इस समस्या से निजात नहीं मिल पाई है इस संबंध में ग्रामीण कांग्रेस नेता केसरा राम गोदारा को भी अवगत करवा चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी को मोहताज हो रहे हैं। ग्रामीणों ने अति शीघ्र गांव के दोनों नलकूप को अति शीघ्र सुचारू कर जलापूर्ति शुरू करने की मांग प्रशासन से की है।

  • Related Posts

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल समाचार गढ़, बीकानेर, 3 जून। एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले…

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टों रेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला। समाचार गढ़, 3 जून 2026। दिल्ली के मालवीय नगर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights