Nature Nature

सरकारी स्कूल में पोषाहार के कट्टे कुंड में मिलने का मामला, स्कूल ईंचार्ज व पीओ की लापरवाही

Nature

समाचार गढ़, 5 सितम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। बिग्गा गांव के सरकारी स्कूल के कुंड में पोषाहार के कट्टे मिलने की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच शुरू की, जिसमें स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वर राम गरवा ने बताया कि सीबीईओ के निर्देश पर जब वे स्कूल पहुंचे तो ग्रामीण पहले से वहां मौजूद थे और कुंड के पास कई पोषाहार के कट्टे पड़े हुए मिले, जिन पर भारतीय खाद्य निगम का नाम अंकित था। उन्होंने स्कूल के स्टॉक रजिस्टर की जांच की, जो अधूरे पाए गए। इस मामले में ईश्वर राम गरवा ने अपनी रिपोर्ट ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत को सौंप दी, जिन्होंने इसे तुरंत उच्च अधिकारियों को भेज दिया। ओमप्रकाश प्रजापत का कहना है कि इस घटना में स्कूल के इंचार्ज और पीओ की लापरवाही सामने आई है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पोषाहार के कट्टे मिलने की खबर के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी किए थे। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही को रोका जा सके।

Related Posts

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। भारत में विदेशी युवतियों को कथित तौर पर अवैध तरीके से दाखिल कराने वाले नेटवर्क की जांच में घुसपैठ के नए रास्तों और संपर्कों की जानकारी…

Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा

Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights