Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान, एसडीएम स्वयं पहुंची विद्यालय

Nature

समाचार गढ़, 20 सितंबर, श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में लंबे समय से कृषि और विज्ञान संकाय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस समस्या को लेकर छात्र और अभिभावक लामबंद हो गए हैं और उन्होंने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जल्द से जल्द इन संकायों के रिक्त पदों को भरा जाए।

उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने छात्रों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए खुद विद्यालय का दौरा किया और आश्वासन दिया कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि यह विद्यालय तहसील का सबसे बड़ा विद्यालय है, जहां कृषि और विज्ञान संकाय में पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। कृषि और विज्ञान संकाय के सभी व्याख्याताओं के पद लंबे समय से खाली हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की गई, तो मजबूरन वे विद्यालय में ताला बंदी और धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके श्रीडूंगरगढ़ के इस विद्यालय में कृषि और विज्ञान संकाय के खाली पदों की समस्या ने छात्रों के लिए एक गंभीर संकट खड़ा कर दिया है, जिसे हल करने के लिए जल्द कदम उठाना बेहद जरूरी है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद ओड, यशोमति ओड, मनीष बाना, परमेश्वर लाल, मनीष, रमेश, सुनील, मनोज, देवकिशन व आदित्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    समाचार गढ़ 14 मई 2026। देश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश…

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट

    समाचार गढ़ 14 मई 2026। जयपुर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में मिलने वाली रियायती यात्रा सुविधा को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights