Nature Nature

मलखम्भ प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार फिर विजेता बनी दयानंद विद्या निकेतन विद्यालय की छात्रा टीम

Nature

समाचार गढ़, 27 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज 27 सितंबर 2024 को 68 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत तीसरी मलखम्भ प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से हुआ। फाइनल मुकाबले में दयानंद विद्या निकेतन की छात्राओं की टीम ने खाजूवाला की टीम को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। मलखंभ प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मलखंभ जो कि एक पारंपरिक भारतीय खेल है, ने आज सभी को एक अद्भुत अनुभव प्रदान किया।इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी उमा जी मित्तल रहे विशिष्ठ अतिथि CI इंद्र कुमार जी व समाजसेवी मनोज जी गोसाई रहे।प्रतियोगिता के दौरान, खिलाड़ियों ने खंभे पर चढ़ने, विभिन्न आसनों को करने और शानदार स्टंट्स दिखाने का प्रदर्शन किया। जिससे दर्शकों ने हर प्रदर्शन को तालियों से सराहा।उपखंड अधिकारी उमा जी मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हमारी युवा पीढ़ी इस पारंपरिक खेल को सहेज रही है। मैंने मलखम्भ का नाम सुना था, लेकिन आज इसे प्रत्यक्ष देखने का अनुभव सच में अविस्मरणीय था। खिलाड़ियों की शक्ति, संतुलन और लचीलापन ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और समर्पण का प्रतीक है।”CI इंद्र कुमार जी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मलखंभ इतना खूबसूरत और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह देखकर दिल को खुशी हुई कि युवा न केवल अपने शरीर को, बल्कि अपने मन और आत्मा को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस प्रकार के आयोजनों को और बढ़ावा देने की आवश्यकता है, ताकि अधिक युवा इस खेल की ओर आकर्षित हों और अपनी संस्कृति के प्रति गर्व महसूस करें।”संस्था के संचालक सुभाष चंद्र शास्त्री ने आए हुए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया व विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। समापन समारोह में jps स्कूल के संचालक कुंभाराम जी घिंटाला , आर्यस्थलि विद्यापीठ के संचालक अमित जी आर्य,मदर के डी स्कूल के संचालक प्यारेलाल जी, प्रभु सिंह जी राजपुरोहित, बजरंग जी शर्मा, सुगंन जी राजपुरोहित, सीताराम जी,जेठमल जी,सुमित जी ,सुमन जी,ज्योति रानी, डॉ विनोद चौधरी, कन्हैया लाल,लक्ष्मण जी,उर्मिला चौधरी, व अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।आयोजन समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों को बल्कि दर्शकों को भी मलखम्भ के प्रति जागरूक किया है।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के नतीजों के बीच जोधपुर जिले की ओसियां तहसील से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। सोशल मीडिया…

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights