Nature Nature

एसएफआई छात्राओं ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया याद

Nature

समाचार गढ़, 27 सितम्बर। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय कन्या महाविद्यालय में एसएफआई छात्राओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छात्राओं ने कॉलेज कैंपस में भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। एसएफआई ने भगत सिंह को एक महान दार्शनिक और क्रांतिकारी बताया, जिन्होंने जाति, धर्म, और ऊंच-नीच के भेदभाव का खुलकर विरोध किया था। एसएफआई का मानना है कि भगत सिंह ने सामाजिक भेदभाव और छुआछूत पर तीखे प्रहार किए थे। उन्होंने कहा था कि हम कुत्ते को रसोई में ले जा सकते हैं, लेकिन दलित इंसान को घर में प्रवेश नहीं करने देते। भगत सिंह के अनुसार, समाज का यह रवैया अमानवीय था। उनके लेखों और किताबों में रूसी क्रांति के प्रभाव का भी उल्लेख मिलता है एसएफआई ने कहा कि भगत सिंह को इस बात का अंदेशा था कि अंग्रेजों से तो आजादी मिल जाएगी, लेकिन पूंजीवादी शासकों के चलते आम जनता की स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा। उनका मानना था कि जब तक देश में समाजवाद की स्थापना नहीं होती, जनता की दशा नहीं सुधरेगी। आज की स्थिति को देखते हुए एसएफआई का कहना है कि भगत सिंह की चेतावनी आज भी प्रासंगिक है। छात्राओं ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि आजादी के 78 साल बाद भी भगत सिंह को शहीद का दर्जा नहीं मिला है। एसएफआई के अनुसार, यह न केवल भगत सिंह का अपमान है, बल्कि देश के लिए भी शर्मनाक है। कार्यक्रम के दौरान सुमित्रा तूनगरिया, पूजा हुड्डा, गायत्री सिद्ध, सुमन ज्याणी, ममता तूनगरिया, तारा, सानिया सैनी, पूजा ओझा, सुमन बारूपाल, जशोदा सिद्ध, निर्मला मेघवाल, पूजा बारूपाल, तारामणि, साक्षी मौर्य, और ज्योति भार्गव सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। छत्रपति संभाजीनगर में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर 75 वर्षीय महिला को करीब 14…

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारत में हुए एक दिलचस्प वाकये का खुलासा किया है। मॉस्को के पास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights