Nature Nature

नापासर थाने के हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत

Nature

समाचार गढ़, 30 सितम्बर। नापासर थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल राजेश कुमार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना तब हुई जब राजेश कुमार नापासर थाने से शाम को श्रीडूंगरगढ़ शहर स्थित अपने घर जा रहे थे। वैष्णोधाम मंदिर के पास उतरकर घर जाने की तैयारी में थे, और उसी दौरान अपने बेटे को मोटरसाइकिल लाने के लिए कहा। इसी बीच, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के कारण राजेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई।

जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हादसे की जानकारी मिलते ही पीबीएम अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नापासर थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि राजेश की हालत गंभीर थी और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 10 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी 07:30 AM🔅 नक्षत्र विशाखा 07:56 AM🔅 करण :कौलव 07:30 AMतैतिल 07:30…

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights