Nature Nature

नगरपालिका द्वारा माहेश्वरी भवन में स्वच्छता को लेकर बड़ा आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे विधायक ताराचंद सारस्वत व चेयरमैन मानमल शर्मा

Nature

समाचार गढ़, 1 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़।
नगरपालिका मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024’ का समापन समारोह 2 अक्टूबर 2024 को महेश्वरी भवन, आडसर बास, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को स्वच्छता अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।नगरपालिका मंडल के अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत और नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाटक मंचन और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

वृक्षारोपण का आयोजन
समारोह के दिन सुबह 10 बजे कालू रोड, कच्चा जोहड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को स्वच्छता अभियान में अग्रणी बनाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और स्वच्छता की दिशा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

समापन समारोह का आयोजन 2 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से महेश्वरी भवन आडसर बास में होगा।

  • Related Posts

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एंडीज पर्वतों में एक ऐसा शहर बसा है, जहां जिंदगी आसान नहीं बल्कि बेहद चुनौतीपूर्ण है। समुद्र तल से करीब 5,100…

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights