Nature Nature

नवरात्रि 2024: महाअष्टमी और नवमी पूजा का विशेष मुहूर्त, जानें सही तिथि

Nature

समाचारगढ़ 7 अक्टूबर 2024 नवरात्रि के समय अष्टमी और नवमी पूजा का विशेष महत्व है। इन दोनों दिनों में कन्या पूजन का विधान होता है, जिसे महा अष्टमी और महा नवमी के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसलिए, हम आपको बताने जा रहे हैं कि शारदीय नवरात्रि 2024 की महा अष्टमी और महा नवमी पूजा किस दिन होगी और पूजा के लिए उत्तम मुहूर्त कौन सा रहेगा।

नवरात्रि महा अष्टमी पूजा 2024: तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार, महा अष्टमी पूजा 11 अक्टूबर 2024 को की जाएगी।

नवरात्रि महा नवमी पूजा 2024: तिथि और मुहूर्त

आश्विन माह की नवमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी और 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। इस वर्ष, महा नवमी पूजा भी 11 अक्टूबर को ही की जाएगी, और नवरात्रि का पारण 12 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।

क्या 2024 में अष्टमी और नवमी एक ही दिन हैं?

पंचांग के अनुसार, 2024 में महा अष्टमी और महा नवमी पूजा एक ही दिन, यानी 11 अक्टूबर को की जाएगी। इस दिन, दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से पहले महा अष्टमी की पूजा करें और इसके बाद महा नवमी की पूजा कर सकते हैं। इसी दिन कन्या पूजन भी होगा, जिसमें 9 कन्याओं को भोजन कराया जाता है। कन्याओं को भोजन कराने के बाद भेंट स्वरूप कुछ देना शुभ माना जाता है, जिससे माता रानी की कृपा प्राप्त होती है और घर में समृद्धि बनी रहती है।

(यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। समाचारगढ़ इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Related Posts

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प समाचारगढ़, 14 मई 2026। बीकानेर क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक सुविधाओं…

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

समाचार गढ़ 14 मई 2026। नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट

राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights