Nature Nature

नवरात्रि त्योंहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था, दुकानदारों और वाहन चालकों से समझाईस

Nature

समाचार गढ़, 10 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में नवरात्रि व त्योहारी सीजन के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सब इंस्पेक्टर मलकीयत सिंह और उनकी पुलिस टीम ने बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने सामान को सड़क पर न फैलाएं और दुकानों के आगे साफ-सुथरी जगह बनाकर रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई दुकानदार इस निर्देश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, चौपहियों व दुपहिया वाहन चालकों को भी समझाया गया कि वे अपने वाहन सड़क के बीच में खड़ा न करें। यातायात बाधित करने वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें कई वाहनों के चालान भी काटे गए, जिनकी नंबर प्लेट नहीं थीं या जिनके वाहन सड़क से हटाए नहीं गए थे। मलकीयत सिंह ने बताया कि नवरात्रि व आने वाले अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights