Nature Nature

शहर में अपराध का आतंक: चोरी की घटनाओं का बढ़ता सिलसिला

Nature

पुष्करणा स्कूल के पास महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

समाचारगढ़ 4 नवम्बर 2024 शहर में अपराध का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरी, नशे और अन्य अपराधों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। शनिवार को हुई एक और घटना हुई, जब पुष्करणा स्कूल के पास एक महिला की सोने की चेन छीन ली गई।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध युवकों को महिला का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। फुटेज में स्पष्ट है कि दोनों युवक पहले महिला की रेकी करते हैं और फिर मौका मिलते ही पीछे से आकर चेन छीन लेते हैं। घटना के दौरान महिला कोडाणा सियाणा भैरव मंदिर के सामने किसी रिश्तेदार से बात करती नजर आती हैं। इस बीच बाइक पर सवार दोनों संदिग्ध उसे निशाना बनाकर वहां से तेजी से फरार हो जाते हैं।

घटना के तुरंत बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों ने इतनी जल्दी से वारदात को अंजाम दिया कि आस-पास के लोग कुछ भी नहीं कर पाए। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

नयाशहर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़, डेढ़ लाख रुपये की चोरी

समाचारगढ़ 4 नवम्बर 2024 नयाशहर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक घर के सामने खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ और चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, भुट्टों का बास निवासी शहजाद अली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह पार्षद रमजान कच्छावा के घर के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर अंदर गए थे, उसी दौरान मोईन भाटी, दानिश भाटी और सोहिन ने आकर गाड़ी में तोड़फोड़ की और गाड़ी में रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Posts

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights