Nature Nature

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का श्रीडूंगरगढ़ आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

Nature

समाचार गढ़, 4 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर सांसद और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जैसे ही वे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी ने उनका माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष व राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामेश्वर लाल पारीक, पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, जगदीश गुर्जर, पूर्व पार्षद शिव ताँवनिया, महेश राजोतिया, भंवर लाल बाना, श्याम सुंदर आर्य, रतिराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के बाद मंत्री मेघवाल का स्वागत श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान समाजसेवी श्याम सुंदर आर्य ने धीरदेशर चोटिया गांव में चल रहे धरने के विषय में मंत्री मेघवाल से वार्ता की और शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया।

किसानों को डीएपी खाद की कमी से हो रही समस्याओं पर मंत्री मेघवाल ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को उच्च स्तर पर जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे किसानों की कठिनाइयों का समाधान हो सके।

  • Related Posts

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

    समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026। घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक की बढ़त के साथ 78,639.03…

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारखपारख के सम्मान में शामिल हुए नेताओं सहित अनेक अतिथि, दी शुभकामनाएं, चूरू सांसद ने भेजा बधाई संदेश समाचार गढ़, 3 अगस्त 2026। राजस्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

    उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

    उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights