Nature Nature

ट्रोमा सेंटर निर्माण को लेकर संघर्ष तेज, 18 नवंबर को आम बैठक का आह्वान

Nature

समाचारगढ़ 16 नवम्बर 2024 श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति द्वारा चल रहे धरने का आज 33वां दिन रहा। सैकड़ों नागरिकों ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

धरने के दौरान समिति ने प्रशासन के निष्क्रिय रवैये पर नाराजगी जताई और यह निर्णय लिया कि 18 नवंबर, सोमवार को धरना स्थल पर एक आम बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में शहर के नागरिक एकत्रित होकर आंदोलन की आगामी रणनीति तय करेंगे। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया, तो धरने को और तेज किया जाएगा।

संघर्ष समिति ने कहा कि यह धरना किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि केवल ट्रोमा सेंटर के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के समर्थन में है। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता।

धरनास्थल पर उपस्थित नागरिकों में राजेन्द्र स्वामी, आशीष जाड़ीवाल, हरि सिखवाल, रामकिशन गावड़िया, मदनलाल प्रजापत, प्रकाश गांधी, जावेद बहलीम, कुम्भाराम गोदारा (उदरासर), तेजपाल धूलिया, डूंगरराम महिया, कुशलाराम बारोटिया, राजेन्द्र नोसरिया, रामचन्द्र गोदारा, केशरा राम कड़वासरा, प्रभुराम बाना, पुरषोतम पारीक और रोहताश सारण सहित अन्य शामिल थे।

समिति ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 18 नवंबर को होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को मजबूत बनाएं।

Related Posts

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights