Nature Nature

खाद्य आपूर्ति मंत्री गोदारा ने किया शिलान्यास, इन गांवों की स्कूलों में होंगे करोड़ों के विकास कार्य, पढ़े पूरी खबर

Nature

हापासर, मेहराणा और खिलेरिया के स्कूलों में होंगे 1 करोड़ 41 लाख के विकास कार्य

समाचारगढ़ बीकानेर, 16 नवंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने हापासर, मेहराणा और खिलेरिया के राजकीय विद्यालयों में शनिवार को 1 करोड़ 41 लाख 30 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कक्षा कक्ष का शिलान्यास किया।
इस दौरान आयोजित समारोह में उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को अच्छी शिक्षा से जोड़ने की अपील की। श्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने को लेकर प्रतिबद्ध है। शिक्षा सुविधाएं विकसित करने हेतु अतिरिक्त संवेदनशीलता से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न राजकीय विद्यालयों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने इन तीनों गांवों के राजकीय विद्यालयों में क्रमशः 47-47 लाख रुपए से अधिक के कार्य स्वीकृत होने पर ग्रामीणों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को लगन के साथ सीखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें, सपने देखें और उन्हें पूरा करने में जुट जाएं। राज्य सरकार विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी के हितों को लेकर रणनीतिक प्रयास कर रही है। अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, ई लाइब्रेरी, वाचनालय, आवश्यकतानुसार कक्षा कक्षों का निर्माण, रिक्त पदों पर स्टाफ की नियुक्ति जैसे कार्य सतत रूप से करवाए जा रहे हैं। गोदारा ने कहा कि हापासर, मेहराणा और खिलेरिया के राजकीय विद्यालयों में तीन- तीन नये कक्षा कक्ष का शिलान्यास किया गया है। इससे यहां के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिल सकेगा। विद्यालय प्रबंधन अपनी आवश्यकताओं से अवगत करवाएं। उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल भविष्य बन सके। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ें। वर्तमान युग में शिक्षा मनुष्य के सर्वांगीण विकास का मूल आधार है। ग्रामीणों ने इस दौरान मंत्री का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पंचायत समिति लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र गोदारा, सरपंच बिशन नाथ सिद्ध, मुरारी बेनीवाल ,राधेश्याम भादू , आदूराम मूंड ,राकेश नायक , सोहनलाल गोदारा, राकेश कड़वासरा, हरिनारायण सारस्वत, सुरजाराम ज्याणी , अखराम गोदारा, मोहन ज्यानी, बीरबल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights