Nature Nature

मुख्यमंत्री गहलोत 17 से 23 जून को आ सकते है बीकानेर

Nature

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 से 23 जून के बीच बीकानेर आ सकते हैं। दिल्ली में राहुल गांधी से ED की पूछताछ का मामला निपटने के बाद ही ये कार्यक्रम फाइनल होगा। इसके बाद भी जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। दरअसल, बीकानेर में महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम व खेल मैदान के साथ ही महात्मा गांधी स्मारक के उद्घाटन का कार्यक्रम गहलोत की व्यस्तता के कारण ही बार बार टल रहा है।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने पहले 12 जून को मुख्यमंत्री के बीकानेर आने का संकेत दिया था, लेकिन राज्यसभा चुनाव में व्यस्त मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं बन पाया। अब 17 जून को फिर से महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी का कार्यक्रम बनने की उम्मीद बनी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्रशासन को इसका संकेत दिया है। इसी बीच नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय ED की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ शुरू हो गई। मुख्यमंत्री अब वहीं पर व्यस्त हो गए हैं। ऐसे में 17 जून के कार्यक्रम को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इस बीच बीकानेर में 21 से 23 जून तक महात्मा गांधी जीवन दर्शन का चिंतन शिविर भी हो रहा है। जयपुर में आयोजित ऐसे ही शिविर में मुख्यमंत्री ने एक दिन दिया था। ऐसे में बीकानेर के संभाग शिविर में भी मुख्यमंत्री आ सकते हैं। अगर 23 जून को मुख्यमंत्री आते हैं तो MGSU के साथ इस शिविर में भी हिस्सा ले सकते हैं।

आचार्य महाश्रमण से मुलाकात संभव

अगर मुख्यमंत्री सत्रह जून को बीकानेर आते हैं तो बीकानेर विहार पर आए आचार्य महाश्रमण से भी मुलाकात कर सकते हैं। प्रशासन को भी संकेत है कि मुख्यमंत्री आचार्य श्री से मिलने पहुंच सकते हैं। गंगाशहर-भीनासर में भी तैयारी की जा रही है।

  • Related Posts

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी समाचार गढ़। पेपर लीक के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    समाचार गढ़। लूणकरणसर के महाजन क्षेत्र के गांव मोखमपुरा में देर रात दो बजे नहर का एस्केप खोल देने से तबाही मची, किसानों की सैंकड़ों बीघा में खड़ी नरमा व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights