Nature Nature

राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी, कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं में असंतोष

Nature

Jaipur: राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं में असंतोष के स्वर भी सुनाई दे रहे हैं. पायलट कैंप के दो नेताओं ने जहां मनमाफिक राजनितिक नियुक्ति नहीं मिलने पर नियुक्ति स्वीकार करने में असमर्थता जतायी है वहीं एक महिला कांग्रेस नेता ने राजनीतिक नियुक्तियों में ज़िम्मेदारी नहीं मिलने पर महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

पायलट कैंप के भरोसेमंद नेता कहे जाने वाले सुशील आसोपा और राजेश चौधरी को इस राजनीतिक नियुक्तियों में जगह तो मिली है, लेकिन दोनों नेताओं को किसी बोर्ड आयोग प्रमुख या उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिलने की बजाए अलग-अलग आयोगों में सदस्य बनाया गया है. यही वजह है कि दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने पद को स्वीकार करने में असमर्थता व्यक्त की है.सुशील आसोपा को जहां बंजर भूमि चारागाह विकास बोर्ड में सदस्य बनाया गया है वहीं राजेश चौधरी को बीसूका राज्य स्तरीय कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

दोनों ही नेताओं को अहम ज़िम्मेदारियों की उम्मीद थी लिहाज़ा नियुक्तियों के ऐलान के बाद सुशील आसोपा ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘नियुक्ति में मेरी सहमति नहीं ली गई। मैं 42 महीने की नौकरी छोड़कर पदों के लिए कांग्रेस में नहीं आया। जीवन भर निस्वार्थ सेवा करता रहूंगा’

जबकि सोशल मीडिया पर राजेश चौधरी ने लिखा- ‘कांग्रेस आला कमान ने मुझे राजनीतिक नियुक्तियों के ज़रिए जो ज़िम्मेदारी दी है उसके लिए मैं कांग्रेस आलाकमान का आभार जताता हूँ धन्यवाद देता हूं. मैं अपरिहार्य कारणों से ये ज़िम्मेदारी लेने में असमर्थता व्यक्त करता हूँ आग्रह करता हूँ कि मेरे स्थान पर किसी सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता को मौक़ा दिया जाए ऐसा किए जाने पर मैं कांग्रेस आलाकमान का आभारी रहूँगा मैं कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा’

इसके अलावा महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ममता वशिष्ठ ने भी ज़िम्मेदारी नहीं मिलने से अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। ममता वशिष्ठ ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपने इस्तीफ़े की जानकारी ट्विटर के ज़रिये देते हुए लिखा- ‘राजनीतिक नियुक्तियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को छोड़कर घर बैठे लोगों को संतुष्ठ करने ओर कांग्रेस को राजस्थान में खतम करने के लिए अशोक गहलोत जी का बहुत बहुत आभार’

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि राजनीतिक नियुक्तियों में जिस तरह से विधायकों विधायकों के परिजनों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को एडजस्ट किया गया है उससे कांग्रेस के कई खेमों में नाराज़गी है. पायलट कैंप के नेताओं ने अपनी नाराज़गी का जिस तरह से इज़हार किया है उसे लग रहा है आने वाले समय में विरोध के यह स्वर और तेज़ हो सकते हैं.

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights