Nature Nature

88वें दिन भी जारी है शराबबंदी की मांग पर धरना, प्रशासन की अनदेखी पर ग्रामीणों में आक्रोश

Nature

समाचारगढ़ धीरदेसर चोटियान, 28 नवंबर 2024
गाँव में शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर चल रहा धरना आज 88वें दिन भी शांति और दृढ़ता के साथ जारी रहा। इस संघर्ष में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की एकजुटता ने आंदोलन को और मजबूत बना दिया है।

धरना स्थल पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक गाँव से शराब ठेका बंद नहीं किया जाएगा, तब तक यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण किसी भी स्थिति में सरकार की हठधर्मिता के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं।

आज के धरने में लिछुराम ढोली, केशराराम चोटिया, चेतनराम चोटिया, रामेश्वरलाल हुड्डा, सांवरमल सहू, संतलाल चोटिया, राजेश चोटिया, किशनलाल चोटिया, सीताराम चोटिया, कैलाश चोटिया और किशन चोटिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

प्रशासन की चुप्पी और सरकार की अनदेखी से ग्रामीण आक्रोशित
प्रशासन की चुप्पी और सरकार की उपेक्षा से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे रहा है। बावजूद इसके, उनकी एकजुटता और संकल्प इस धरने को मजबूती दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी करवाने तक पीछे नहीं हटेंगे।

शराबबंदी के समर्थन में यह धरना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights