Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ मंडी में किसानों की समस्याओं पर भारतीय किसान संघ ने उठाई आवाज

Nature

समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ़, 28 नवंबर 2024 श्रीडूंगरगढ़ की नवीन कृषि मंडी में हो रही धांधलियों और किसानों की दुर्दशा को लेकर भारतीय किसान संघ ने उपजिला कलक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने मंडी में व्यापारियों द्वारा किए जा रहे शेड कब्जों, अव्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

किसान संघ ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए बनाए गए शेड का उपयोग व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है, जिससे किसानों को खुले में अपनी उपज रखने पर मजबूर होना पड़ता है। वाहनों के पहियों से फसल खराब हो रही है, लेकिन इसे रोकने वाला कोई नहीं है।

संघ ने 7 प्रमुख मांगें रखीं:

  1. शेड खाली कर किसानों को सौंपा जाए।
  2. खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था हो।
  3. शौचालयों की सफाई सुनिश्चित की जाए।
  4. अवैध पेस्टिसाइड्स की दुकानों पर रोक लगे।
  5. मंडी में अवैध रूप से बेचे जा रहे रासायनिक खाद पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।
  6. दुकानों के आगे व्यापारियों के अवैध कब्जे हटाए जाएं।
  7. किसानों को गेट पास की सुविधा दी जाए।

किसान संघ ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ग्रामीणों की उम्मीदें प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके और उनकी परेशानियां कम हो सकें।

Related Posts

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights